विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2025

लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए 4 चीजें हैं वरदान, Liver Disease से बचने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खे

Liver Detox Home Remedies: लिवर को हेल्दी और मजबूत करने के लिए उसे डिटॉक्स करना और लिवर की गंदगी को साफ करना जरूरी है. जानिए किन फूड्स की मदद से आप लिवर के टॉक्सिन्स को फ्लस कर सकते हैं.

लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए 4 चीजें हैं वरदान, Liver Disease से बचने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खे
Liver Detox Home Remedies: लिवर की गंदगी को कैसे साफ करें?

Liver Cleaning Foods: लिवर शरीर का अहम हिस्सा होता है, जो ब्लड प्यूरिफाइंग से लेकर शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है. अगर लिवर सही से काम न करे तो शरीर कूड़ेदान बनना शुरू हो जाएगा और शरीर में जमा गंदगी शरीर में कई रोग पैदा कर देगी. इसलिए लिवर की सेहत का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है और घर पर आसान तरीके से लिवर की देखभाल की जाती है. लिवर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने से लेकर भोजन में मौजूद पौषक तत्वों के प्रोटेक्शन का काम करता है.

अगर लिवर के काम करने की गति धीमी पड़ जाती है तो पेट फूलना, पेट दर्द, भूख कम लगना और त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती हैं, इसलिए नियमित रूप से लिवर की सफाई जरूरी है, जिसके लिए घर की किचन में मौजूद चीजें मदद कर सकती हैं.

लिवर टॉक्सिन्स को साफ करते हैं ये फूड्स | These Foods Cleanse the Liver Toxins

1. नींबू

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर से टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है. इसके लिए सुबह नींबू और गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से लिवर से टॉक्सिन्स को निकालने में आसानी होती है और पित्त दोष भी संतुलित रहता है.

ये भी पढ़ें: कान की गंदगी कैसे निकालें? इन 5 घरेलू तरीकों में से अपनाएं कोई भी, चुटकियों में साफ हो जाएगा कान

2. हल्दी दूध

हल्दी वाला दूध भी लिवर के लिए अच्छा होता है. हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है और दर्द में भी राहत देता है. इसके लिए रात को दूध में हल्दी मिलाकर लें. बाजार में पिसी हल्दी का इस्तेमाल करें. इसके लिए कच्ची हल्दी या हल्दी की गांठ का इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. नारियल पानी

नारियल पानी का सेवन भी लिवर के लिए लाभकारी होता है. लिवर में बनने वाली गर्मी से नारियल पानी राहत देता है, क्योंकि ये सिर्फ शुद्धि नहीं करता, बल्कि ठंडक भी देता है. सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से पेट और लिवर दोनों में ठंडक बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: आंतों को कैसे साफ करें? सोने से पहले पानी में मिलाकर पिएंगे ये चीज, तो सुबह सारी गंदगी निकल जाएगी बाहर

4. त्रिफला

सूजन आने की वजह से लिवर के काम करने की गति धीमी पड़ जाती है, ऐसे में त्रिफला चूर्ण आराम देता है. इसके लिए आंवला, हरड़ और बहेड़ा का चूर्ण बनाकर तैयार कर लें और फिर सोने से पहले 1 चम्मच लें. इससे पाचन की शक्ति बढ़ेगी और लिवर पर दबाव कम पड़ेगा. इसके अलावा धनिए का पानी, अदरक और शहद का मिश्रण, गिलोय और आंवला भी लाभकारी होते हैं.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liver Detox Home Remedies, Liver Cleaning Tips, Liver Health, Liver Ki Gandagi Saaf Kaise Karein, How To Avoid Liver Disease Naturally, Ayurvedic Liver Detox, Liver Cleansing Foods, Natural Liver Care Tips, Best Home Remedies For Liver Cleansing, How To Clean Liver Naturally At Home, Gharelu Nuskhe For Liver Detox In Hindi, Liver Ki Gandagi Saaf Karne Ke 4 Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com