- पलवल में एक पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई.
- इस हादसे में दर्शन करके वापस आ रहे कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
- हरियाणा पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है.
हरियाणा के पलवल में तीर्थयात्रियों का व्हीकल खतरनाक हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान कई मौतों की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब श्रद्धालु राजस्थान में खाटू श्याम और बालाजी मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के वृंदावन लौट रहे थे.
पुलिस ने क्या बताया?
जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से पीड़ितों को बचाकर पलवल जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायल हुए 15 लोगों का अभी पलवल जिला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: बड़ी हसरतों से मिले और फिर जिंदगी भर का गम दे गया हादसा; तीन भाई-बहनों की रक्षाबंधन पर हादसे में मौत; एक बचा
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किसानपुर मुरैया, मकोया, चंदा और आस-पास के गांवों के रहने वाले ये लोग शुक्रवार को तीर्थयात्रा पर निकले थे. टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया. पिकअप का ड्राइवर भी फरार है.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही, मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बताए जा रहे हैं, जिनको पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं! आखिर क्यों लिया जा रहा गुलाम नबी आजाद का नाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं