विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

गुजरात चुनाव : पाटीदारों और कांग्रेस के बीच आज फिर बैठक, हार्दिक पटेल ने कहा, सब अच्छा होगा

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी उठापटक के बीच अब खबर आई है कि कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच आज शाम फिर बैठक होगी.

गुजरात चुनाव : पाटीदारों और कांग्रेस के बीच आज फिर बैठक, हार्दिक पटेल ने कहा, सब अच्छा होगा
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की फाइल तस्वीर
  • कल कांग्रेस और पाटीदारों के बीच बात बिगड़ने की खबर आई थी
  • हार्दिक पटेल ने कहा, कल कुछ गलतफहमी हो गई थी
  • सब कुछ अच्छा होगा और हमारी विजय होगी : हार्दिक पटेल
नई दिल्ली: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी उठापटक के बीच अब खबर आई है कि कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच आज शाम फिर बैठक होगी. यह बैठक वड़ोदरा में होगी. इससे पहले खबर आई थी पाटीदारों और कांग्रेस के बीच बात नहीं बनी. इस बीच आज पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि कल कुछ गलतफहमियां हो गई थीं. उन्होंने कहा कि अब सबकुछ अच्छा होगा और हमारी विजय होगी. कल पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच बातचीत बिगड़ गई थी. चुनाव में पाटीदार नेताओं को टिकट और पाटीदारों को आरक्षण देने के प्रस्तावित फॉर्म्यूले को लेकर पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच दिल्ली में अहम बैठक थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित रूप से नजरअंदाज किए जाने से नाराज पटेल नेताओं ने कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डरे हुए हैं प्रधानमंत्री : शरद पवार

जानकारी के मुताबिक पटेल नेताओं ने 30-35 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जाने की मांग की थी. लेकिन सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इतनी सीटें देने को तैयार नहीं हुईं. देर रात पाटीदार नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी. हार्दिक पटेल के प्रतिनिधि दिनेश बमभानिया ने कांग्रेस पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

VIDEO : कांग्रेस पर बिफरे पाटीदार नेता
दिनेश बमभानिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमें मिलने के लिए बुलाया लेकिन पूरे दिन हमें मिलने का वक्त नहीं दिया. कांग्रेस ने हमारी बेइज्जती की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Polls 2017, Hardik Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com