विज्ञापन

सूट-बूट में विधानसभा पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, विधायक पद की शपथ लेते ही छू लिए नीतीश कुमार के पैर

बाहुबली अनंत सिंह. आज वो जेल से एंबुलेंस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे और अपनी विधायकी की शपथ लेने. अनंत सिंह आज सूट-बूट में नजर आए.

सूट-बूट में विधानसभा पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, विधायक पद की शपथ लेते ही छू लिए नीतीश कुमार के पैर
  • मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से एंबुलेंस द्वारा विधानसभा शपथ ग्रहण के लिए लाए गए थे।
  • अनंत सिंह ने बिना कागज के एक सांस में अपनी विधायकी की शपथ पूरी की, जो दर्शकों के लिए खास था।
  • शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ छूकर उनका अभिवादन किया।

बदले-बदले से मोकामा के सरकार नजर आते हैं... मोकामा के सरकार यानी बाहुबली अनंत सिंह. आज वो जेल से एंबुलेंस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे और अपनी विधायकी की शपथ लेने. अनंत सिंह आज सूट-बूट में नजर आए. शपथ लेते जाते वक्त चेहरा खिला हुआ था. 10:38 बजे पटना की बेउर जेल से निकले मोकामा विधायक पत्रकारों को देखकर बोले- ठीक है ओथ (शपथ) लेने जा रहे हैं...    


इसके बाद विधानसभा में उनके नाम की पुकार हुई तो वो सीन भी भाईसाब गजब देखने लायक था. अनंत सिंह अपनी जगह से सीधे खड़े हुए. एकदम तन कर. उन्होंने एक सांस में अपनी शपथ दे डाली. देखने वाले देखते रहे, ऐसा इसलिए कि उन्होंने बिना किसी कागज के शपथ ली थी. इसके बाद वो तेजी से कदमताल करते हुए आसन की तरफ बड़े और स्पीकर का अभिवादन किया. फिर मुस्कराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश की तरफ दौड़े और झट से उनके पैर छू लिए. नीतीश भी उनसे मुस्कराते हुए उनसे कुछ पूछते हैं और बाहुबली नेता अनंत हाथ जोड़कर एक भक्त की मुद्रा में खड़े रहे.  

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन साब जिसकी हम बात कर रहे हैं वो अनंत सिंह हैं. वो शपथ लेने के बाद अपने चिरपरिचित अंदाज में आ गए और तेजस्वी पर बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि अगली बार तेजस्वी को दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना होगा और विपक्ष के पास कोई काम नहीं है. शपथ ग्रहण की प्रक्रिया के बाद अनंत सिंह को दोबारा बेउर जेल वापस ले जाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh Oath Taking, Mokama MLA Oath 2026, Anant Singh Jail To Assembly, Bihar Assembly Oath Ceremony, Nitish Kumar Anant Singh Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com