विज्ञापन

Lionel Messi : मेसी ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट, 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

Messi retires from international football after death of father: फुटबॉल के दिग्गज मेसी ने आखिरकार इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मेसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की घोषषा की है.

Lionel Messi : मेसी ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट, 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन
लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

Lionel Messi retires from Internation Fottball: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. 39 साल के मेसी का अपनी टीम के लिए आखिरी मैच स्पेन के खिलाफ फाइनल में मिली हार थी, जिसके साथ ही उनका छठा वर्ल्ड कप अभियान खत्म हुआ।. इस दौरान वे पुरुषों के तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले (ब्राजील के काफ़ू के बाद) सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने, उन्होंने 2022 का पिछला एडिशन जीता था और 2014 में जर्मनी के खिलाफ़ रनर-अप रहे थे. मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट की बात करते हुए " कहा कि यह फैसला "मेरी आत्मा को गहराई से दुखाता है. लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें "एहसास हो गया है कि अब समय आ गया है".

इस महीने की शुरुआत में, अपने पिता जॉर्ज के निधन के बाद मेसी ने अपने खेल करियर को "और ज्यादा समय तक" जारी रखने को लेकर अपनी शंका जाहिर की थी.  मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया था. मेसी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,  ‘वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन से हार के दो दिन बाद उन्होंने यह फैसला लिया था।' मेसी ने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल और दर्दनाक है.

लियोनेल मेसी के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड

1.सबसे ज़्यादा बैलन डी'ओर अवॉर्ड

मेसी ने रिकॉर्ड 8 बैलन डी'ओर ट्रॉफी जीती हैं, जो फुटबॉल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा है. 

2.एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल

साल 2012 में, मेसी ने शानदार 91 गोल किए, जो किसी एक कैलेंडर ईयर में किसी खिलाड़ी की ओर से किया गया सबसे ज्यादा गोल है. 

3.ला लीगा में सबसे ज्यादा गोल

मेसी ने बार्सिलोना के लिए ला लीगा में 474 गोल किए, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी की ओर से किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं. 

4. एक ही क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल

उन्होंने बार्सिलोना के लिए 672 गोल किए, जो किसी खिलाड़ी की ओर से एक ही क्लब के लिए किए गए सबसे ज़्यादा गोल हैं.

5. फ़ुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा ऑफिशियल असिस्ट

फ़ुटबॉल में सबसे ज़्यादा ऑफ़िशियली रिकॉर्ड किए गए असिस्ट का रिकॉर्ड मेसी के नाम है, जो एक बेहतरीन स्कोरर और क्रिएटर के तौर पर उनकी अहमियत को दिखाता है.

ये भी पढ़ें- सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com