अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आपके पास कई ऑप्शन हैं. आप कम बजट में भी दमदार लुक और बेहतरीन माइलेज वाली कार खरीद सकते हैं. खासतौर पर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए Maruti Suzuki हमेशा से सबसे भरोसेमंद ब्रांड रही है. अगर आपका बजट 10 लाख से कम है तो आप Maruti Suzuki की इन कारों की तरफ नजर डाल सकते हैं. अच्छी बात है कि कार में आपको CNG का भी ऑप्शन मिल जाता है.
Maruti Celerio CNG
पहली बार कार खरीदने वाले और बेहद सीमित बजट रखने वाले ग्राहकों के लिए Maruti Celerio CNG एक प्रैक्टिकल ऑप्शन है. दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,97,900 रुपये है. इस हैचबैक को एक बेहद मॉडर्न और स्पोर्टी '3D ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड' डिजाइन दिया गया है. इसके कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसे शहर के भारी ट्रैफिक और बेहद तंग गलियों में भी आसानी से ड्राइव और पार्क किया जा सकता है.
कार के केबिन के भीतर बहुत ही शानदार स्पेस, आरामदायक सीटें और सामान रखने के लिए 313-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. इसके मेन फीचर्स में कीलेस एंट्री और पावर-एडजस्टेबल मिरर (ORVMs) शामिल हैं. सुरक्षा के लिहाज इसमें पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन, रियर डिफॉगर और ईबीडी के साथ ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका 998cc का K10C इंजन CNG पर लगभग 56 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है. ये शहर और रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए बेस्ट है. इसकी सबसे बड़ी यूएसपी इसका 34.43 किमी/किलोग्राम का बेजोड़ माइलेज है.
Maruti Dzire
यदि आप अपनी पहली कार के तौर पर एक बेहद प्रीमियम, स्टाइलिश और क्लासिक सेडान खरीदना चाहते हैं तो Maruti Suzuki Dzire पहली पसंद हो जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपये रखी गई है. इस नई सेडान में बिल्कुल नया स्पोर्टी डिजाइन, दमदार एलईडी हेडलैंप्स और एक प्रीमियम फ्रंट ग्रिल दी गई है. ये इसे सड़क पर एक बेहद मजबूत और लग्जरी फील देती है. इसका क्लासिक थ्री-बॉक्स सेडान डिजाइन उन लोगों को बेहद पसंद आएगा जो स्टाइलिश कार की तलाश में हैं.

Dzire के केबिन के भीतर डुअल-टोन फिनिश दी गई है जो इसके अंदर के माहौल को काफी प्रीमियम और हवादार बनाती है. इसके मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, रियर एसी वेंट्स और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं.
सबसे खास बात ये है कि इस कार को Global NCAP और Bharat NCAP दोनों की तरफ से क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है. जबकि इसमें छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को पूरी रेंज में स्टैंडर्ड रखा गया है. इसका नया 1.2-लीटर का Z-सीरीज इंजन पेट्रोल पर 24.79 किमी/लीटर और CNG पर 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देता है.
Maruti Fronx
वे ग्राहक जो अपनी पहली कार के तौर पर बेहद मॉडर्न, स्पोर्टी और SUV से इंस्पायर्ड डिजाइन वाली गाड़ी चाहते हैं, तो उनके लिए Maruti Fronx एक बेहतरीन चॉइस है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये रखी गई है. ये कार अपनी कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन, बोल्ड फ्रंट ग्रिल और 190mm के ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ सड़क पर बेहद मस्कुलर और रोबीला लुक देती है.
Fronx के केबिन के भीतर प्रीमियम डुअल-टोन प्लम और ब्लैक कलर की थीम मिलती है. इसकी मुख्य खूबियों में हेड-अप डिस्प्ले (HUD), क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व ऐपल कारप्ले का सपोर्ट शामिल है. सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ये कार बाजार में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के दो विकल्पों में उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि ये पेट्रोल पर 21.79 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट पर 28.51 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देती है.
Maruti Brezza
यदि आप अपनी पहली कार बड़ी कॉम्पैक्ट SUV और कमांडिंग व्यू चाहते हैं, तो Maruti Brezza आपके लिए एक सबसे दमदार ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये है. इस SUV में बोल्ड ज्योमेट्रिक डिजाइन, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ये इसे एक असली और दमदार SUV का लुक देते हैं. इसकी ऊंची सीटिंग पोजीशन ड्राइवर को आगे का बहुत ही साफ व्यू देती है. जिससे शहर की तंग सड़कों पर गाड़ी चलाना बेहद आसान हो जाता है.
Maruti Brezza का केबिन काफी बड़ा और स्पेशियस है. जिसमें यात्रियों के लिए बेहतरीन लेगरूम और हेडरूम मिलता है, जो लंबे सफर को भी आरामदायक बना देता है. इसके आधुनिक फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स और फास्ट-चार्जिंग पोर्ट्स शामिल हैं. सुरक्षा के लिए इसे 'HEARTECT' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें छह एयरबैग्स मिलते हैं. ये कार 1.5-लीटर के एडवांस्ड K-सीरीज इंजन के साथ आती है. कंपनी के अनुसार, ये पेट्रोल पर लगभग 19.89 किमी/लीटर और CNG पर 25.51 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है.
ये भी पढ़ें- 36.47 Km का माइलेज, कीमत बस 35 हजार ज्यादा, आ गईं Maruti की 3 नई CNG-AMT कारें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं