विज्ञापन

7 महीने की प्रेग्नेंट फुटबॉलर की ट्रेनिंग देख लोग हुए हैरान, जानिए प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज कितनी सुरक्षित

सात महीने की गर्भवती फुटबॉलर जस्टीन वानहेवरमेट की ट्रेनिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लेकिन क्या प्रेगनेंसी में हर महिला के लिए इस तरह एक्सरसाइज करना सुरक्षित है? इस आर्टिकल में जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट.

7 महीने की प्रेग्नेंट फुटबॉलर की ट्रेनिंग देख लोग हुए हैरान, जानिए प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज कितनी सुरक्षित
7 महीने की प्रेग्नेंट फुटबॉलर की ट्रेनिंग देखकर लोग हुए हैरान.

बेल्जियम की फुटबॉलर जस्टिन वानहेवरमेट की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वजह है उनकी फिटनेस. जस्टीन गर्भावस्था के सातवें महीने में हैं, लेकिन इसके बावजूद मैदान पर ट्रेनिंग करती नजर आईं. यह तस्वीर देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोगों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान इस तरह एक्सरसाइज करना सुरक्षित है? क्या हर गर्भवती महिला ऐसा कर सकती है? एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब हर महिला के लिए एक जैसा नहीं है. प्रेग्नेंसी में व्यायाम फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह मां और बच्चे की सेहत, गर्भावस्था की स्थिति और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है.

सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में है यह तस्वीर?

बेल्जियम की मिडफील्डर और क्रिस्टल पैलेस एफ.सी. वुमेन की खिलाड़ी जस्टीन वानहेवरमेट की टीम ने उनकी ट्रेनिंग की तस्वीर साझा की है. पोस्ट में बताया गया कि वह गर्भावस्था के तीसरे चरण यानी करीब सात महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद अभ्यास कर रही हैं. इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

इस तस्वीर को देखकर किसी के भी मन में ये सवाल उठ सकता है कि क्या गर्भावस्था में ऐसा करना उचित है?  इसका जवाब 'हां' या 'नहीं' में नहीं दिया जा सकता. किसी पेशेवर खिलाड़ी की ट्रेनिंग को आम महिलाओं के लिए उदाहरण नहीं माना जाना चाहिए. हर महिला की शारीरिक स्थिति और गर्भावस्था अलग होती है. अगर गर्भावस्था सामान्य है और कोई जटिलता नहीं है, तो सुरक्षित तरीके से की गई एक्सरसाइज से शरीर चुस्त रहता है, वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, पीठ दर्द और थकान कम हो सकती है. इसके अलावा नींद बेहतर आने और तनाव कम करने में भी मदद मिल सकती है.

किन महिलाओं को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर गर्भावस्था में रक्तस्राव हो रहा हो, समय से पहले प्रसव का खतरा हो, डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी हो या कोई दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम हो, तो बिना सलाह के कोई भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. ऐसी स्थिति में डॉक्टर जो सलाह दें, उसी का पालन करना सबसे सुरक्षित रहता है. स्वस्थ गर्भावस्था में डॉक्टर अक्सर तेज चाल से चलना, हल्की स्ट्रेचिंग, प्रेगनेंसी योग, तैराकी या दूसरी हल्की शारीरिक गतिविधियों की सलाह दे सकते हैं. हालांकि कौन-सी एक्सरसाइज करनी है और कितनी करनी है, इसका फैसला हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.

जस्टीन वानहेवरमेट की यह तस्वीर बताती है कि सही परिस्थितियों में गर्भावस्था के दौरान सक्रिय रहना संभव है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर महिला को उनकी तरह ट्रेनिंग करनी चाहिए. प्रेगनेंसी में सबसे जरूरी बात दूसरे की दिनचर्या की नकल करना नहीं, बल्कि अपनी सेहत और डॉक्टर की सलाह के अनुसार फैसला लेना है.

एक्सरसाइज करते समय रखें ये सावधानियां:

  • अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज़ न करें.
  • सांस फूलने, चक्कर या दर्द होने पर तुरंत रुक जाएं.
  • ज्यादा देर तक या बहुत तेज़ न करें.
  • फिसलन वाली जगह पर एक्सरसाइज करने से बचें.
  • कोई भी नई एक्टिविटी शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

क्या कहती है रिसर्च-

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ रिप्रोडक्शन, कॉन्ट्रासेप्शन, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की स्टडी के अनुसार अगर प्रेग्नेंसी बिल्कुल नॉर्मल है और कोई परेशानी नहीं है, तो सेफ एक्सरसाइज करना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है. इससे गर्भावस्था में शुगर होने का खतरा कम होता है, डिलीवरी के बाद डिप्रेशन की संभावना घटती है और बच्चे का जन्म के समय वजन सही रहता है.

प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? पोषण विशेषज्ञ ने बताया तरीका और फायदे

ये भी पढ़ें- सिर्फ ज्यादा प्रोटीन खाना काफी नहीं, जानिए कौन सा प्रोटीन आपके शरीर के लिए सही है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnancy Workout, Pregnant Footballer, Pregnancy Exercise Tips, Pregnancy Care In Hindi, Pregnancy Workout Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com