विज्ञापन

एक कप, 48 दावेदार: नए कलेवर के साथ कल से शुरू FIFA वर्ल्ड कप, जानें टूर्नामेंट के बारे में A to Z सबकुछ

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) को होगी, जिसमें पहली बार 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे. इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका करेंगे.

एक कप, 48 दावेदार: नए कलेवर के साथ कल से शुरू FIFA वर्ल्ड कप, जानें टूर्नामेंट के बारे में  A to Z सबकुछ
FIFA World Cup 2026 Guide: जानें फीफा वर्ल्ड कप के बारे में सबकुछ

FIFA वर्ल्ड कप 2026 आखिरकार आ गया है. फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में तीन देशों से 48 टीमें हिस्सा लेंगी  यह टूर्नामेंट एक महीने से ज्यादा समय तक चलेगाा, टूर्नानमेंट में दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. एक बार फिर फैन्स को कई रोमांचक मुकाबले और यादगार पल इस वर्ल्ड कप में देखने को मिलेंगे. इस नए फॉर्मेट में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप होंगे. प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 सबसे अच्छी टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जिससे पारंपरिक 'राउंड ऑफ 16' से पहले एक नया 'राउंड ऑफ 32' बनेगा. 28 जून को ग्रुप स्टेज खत्म होगा, जिसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक 'राउंड ऑफ 32' खेला जाएगा. 'राउंड ऑफ 16' 4 से 8 जुलाई के बीच होगा. क्वार्टर फाइनल 10 से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे. दो सेमीफाइनल मैच क्रमशः 15 और 16 जुलाई को होंगे. तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा.

ऐसे में जानते हैं टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम अहम बातें .

FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्या है?

FIFA वर्ल्ड कप राष्ट्रीय टीमों के लिए फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है. 1930 में शुरू हुए टूर्नामेंट का 23वां वर्ल्ड कप होगा. पिछले 96 सालों से यह टूर्नामेंट हर चार साल में आयोजित किया जा रहा है, सिवाय 1942 और 1946 के, जब दूसरे विश्व युद्ध के कारण इसे रद्द कर दिया गया था.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 कब और कहां होगा?

यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा. यह पहला वर्ल्ड कप है जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देश करेंगे. मैक्सिको 1970 और 1986 के बाद तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप की मेजबाजी करने वाला इतिहास का पहला देश भी बन गया है.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करने वाले शहर कौन से हैं?

यूनाइटेड स्टेट्स (US) : अटलांटा, बोस्टन, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया और सिएटल

कनाडा: टोरंटो और वैंकूवर

मेक्सिको: ग्वाडलहारा, मेक्सिको सिटी और मॉन्टेरी

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी तीन देश क्यों कर रहे हैं?

FIFA ने उत्तरी अमेरिका में फ़ुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए यह टूर्नामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सौंपा है. इससे छोटे देशों को बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के साथ मेजबानी की जिम्मेदारी साझा करने और 48 टीमों वाले बड़े फॉर्मेट को समायोजित करने का मौका भी मिलेगा.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी होगी?

पिछले टूर्नामेंट्स के उलट, 2026 वर्ल्ड कप में तीनों होस्ट देशों में अलग-अलग ओपनिंग सेलिब्रेशन होंगे. मेक्सिको पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होस्ट करेगा, जबकि कनाडा और अमेरिका एक दिन बाद अपने-अपने सेलिब्रेशन करेंगे.फाइनल में पहली बार वर्ल्ड कप का हाफ-टाइम शो भी होगा. इस प्रोग्राम में कोल्डप्ले और क्रिस मार्टिन देखेंगे और उम्मीद है कि इसमें शकीरा, मैडोना  जैसे ग्लोबल स्टार्स का परफॉर्मेंस भी शामिल होगा.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कब और कहां होगा?

2026 वर्ल्ड कप का पहला मैच 11 जून, 2026 (भारत में 12 जून) को खेला जाएगा.  टूर्नामेंट के पहले मैच में मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो बैनोर्टे में मेक्सिको का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब है?

2026 FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल 19 जुलाई, 2026 (भारत में 20 जुलाई) को ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के मेटलाइफ़ स्टेडियम में होगा.

भारत FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई क्यों नहीं कर पाया?

AFC क्वालिफायर्स के तीसरे राउंड में हारने के बाद भारत क्वालिफाई करने में नाकाम रहा. टीम को मुश्किल क्वालिफाइंग कैंपेन में संघर्ष करना पड़ा और वह आगे बढ़ने के लिए जरूरी पॉइंट हासिल नहीं कर सकी.

क्या भारत ने कभी FIFA वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है?

भारत ने कभी भी FIFA वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया है. हालांकि, ब्राजील में हुए 1950 के वर्ल्ड कप के लिए भारत ने क्वालिफ़ाई किया था, क्योंकि उनके क्वालिफ़ाइंग ग्रुप की दूसरी टीमों ने नाम वापस ले लिया था. लेकिन फंड की कमी के कारण टीम इसमें हिस्सा नहीं ले सकी थी.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए कौन सी टीमें दावेदार हैं?

इस साल का FIFA वर्ल्ड कप जीतने की मुख्य दावेदार टीमें अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राज़ील, स्पेन और इंग्लैंड हैं।. इन सभी 5 टीमों के पास वर्ल्ड-क्लास स्क्वाड हैं और वे टूर्नामेंट में पसंदीदा टीमों के तौर पर उतर रही हैं.

वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन कौन हैं?

अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है. लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.  अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर कतर में 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीता.  मैच 3-3 पर खत्म हुआ और उसके बाद अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में कमाल किया और  4-2 से मैच को अपने नाम किया.

किन देशों ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीते हैं?

ब्राजील ने 5 बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है.

वर्ल्ड कप विजेता टीमें

  • ब्राजील – 5
  • जर्मनी – 4
  • इटली – 4
  • अर्जेंटीना – 3
  • फ़्रांस – 2
  • उरुग्वे – 2
  • इंग्लैंड – 1
  • स्पेन – 1

कौन सी टीमें अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही हैं?

  • केप वर्डे
  • कुराकाओ
  • जॉर्डन
  • उज़्बेकिस्तान

वर्ल्ड कप 2026 में किन बड़े स्टार्स पर नज़र रहेगी?

  • लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)
  • काइलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)
  • नेमार जूनियर (ब्राजील)
  • जूड बेलिंगहम (इंग्लैंड)
  • लामिन यमल (स्पेन)
  • अर्लिंग हालैंड (नॉर्वे)
  • विनिसियस जूनियर (ब्राजील)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी

पोजीशनप्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर)भारतीय रुपये में
विजेता50 मिलियन₹476 करोड़
उपविजेता    33 मिलियन₹314 करोड़
तीसरा स्थान29 मिलियन₹276 करोड़
चौथा स्थान    27 मिलियन₹257 करोड़
5वां-8वां स्थान19 मिलियन₹181 करोड़
9वां-16वां स्थान    15 मिलियन₹143 करोड़
17वां-32वां स्थान11 मिलियन₹105 करोड़
33वां-48वां स्थान    9 मिलियन    ₹86 करोड़

भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत में फ़ुटबॉल फ़ैंस FIFA वर्ल्ड कप 2026 को ZEE5 डिजिटल स्ट्रीमिंग के जरिए लाइव देख सकते हैं.  ZEE एंटरटेनमेंट के पास टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स होने के कारण, टेलीविजन पर इसकी कवरेज Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी.

ये भी पढ़ें-  मेसी vs रोनाल्डो, FIFA वर्ल्ड कप में किसमें कितना है दम? जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com