Messi Vs Ronaldo in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी. जैसे-जैसे FIFA वर्ल्ड कप 2026 नजदीक आ रहा है, एक बार फिर इस टूर्नामेंट में सबकी नजर मेसी और रोनाल्डो पर रहेगी. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले जानते हैं लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का परफॉर्मेंस फीफा वर्ल्ड कप में अब तक कैसा रहा है.
मेसी और रोनाल्डो का FIFA वर्ल्ड कप में कितने मैच खेले हैं
मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अबतक 26 मैच खेले हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी की ओर से खेले गए सबसे ज़्यादा मैच हैं, जबकि रोनाल्डो ने 22 मैच खेले हैं. कुल गोल और असिस्ट अर्जेंटीना के मेसी ने वर्ल्ड कप में 13 गोल किए हैं और 8 असिस्ट किए हैं, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में अबतक 8 गोल किए हैं और दो असिस्ट किए हैं. मेसी का कुल मिलाकर गोल के दौरान योगदान 21 है, जो रोनाल्डो के 10 के आंकड़े से दोगुने से भी ज्यादा है.
किसके नाम है सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड मेसी के नाम है, मेसी ने 10 प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब वर्ल्ड कप में जीता है. दूसरी ओर रोनाल्डो ने सिर्फ़ एक बार यह अवॉर्ड जीता है. बता दें कि लियोनेल मेसी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता है. फीफा वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में गोल्डन बॉल जीतने वाले खिलाड़ियों की ओर से सबसे ज्यादा गोल योगदान के मामले में लियोनेल मेसी और डिएगो माराडोना बराबरी पर हैं. मेसी ने यह अवॉर्ड 2014 और 2022 में जीता था.
नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा गोल
अपने वर्ल्ड कप करियर में मेसी ने नॉकआउट मैचों में 6 गोल किए हैं और 6असिस्ट दिए हैं, जिससे वे सीधे तौर पर 12 गोल में शामिल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कोई गोल या असिस्ट नहीं किया है, उनके सभी 8 गोल ग्रुप स्टेज में आए हैं.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कौन से रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?
मेसी कौन से रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?
मेसी पहले से ही कई वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. मेसी ने 26 मैच खेले है और सबसे ज्यादा मिनट खेलने (2,314) का रिकॉर्ड भी दर्ज है. मेसी ने साल 2022 टूर्नामेंट के दौरान पाओलो माल्दिनी का रिकॉर्ड तोड़ा था. मेसी 13 गोल के साथ अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं और मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के ऑल-टाइम रिकॉर्ड से सिर्फ तीन गोल पीछे हैं. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने का मेसी के पास अच्छा मौका है.
रोनाल्डो कौन से रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?
रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे 2026 में कुछ रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. अगर अर्जेंटीना जल्दी बाहर हो जाता है और पुर्तगाल टूर्नामेंट में आगे तक जाता है, तो रोनाल्डो सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने और सबसे ज्यादा मिनट खेलने के रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. हालांकि, वर्ल्ड कप में अपने नाम 8 गोल होने के कारण, मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए चमत्कार करना होगा और इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन परफॉर्मेंस करनी होगी.
फीफा वर्ल्ड कप में कब-कब है मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैच
मेसी के मैच भारत में कितने बजे से देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की टीम अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को करने वाला है. अलजीरिया के खिलाफ मेसी मैदान पर उतरेंगे. भारतीय फुटबॉल फैंस को लियोनल मेसी को सुबह 6: 30 बजे से खेलते हुए देख पाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
| तारीख | समय | टीमें |
| 17 जून | सुबह 6:30 बजे | अर्जेंटीना vs अल्जीरिया |
| 22 जून | रात 10:30 बजे | अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया |
| 28 जून | सुबह 7:30 बजे | अर्जेंटीना vs जॉर्डन |
रोनाल्डो के मैच भारत में कितने बजे से होगा?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली पुर्तगाल टीम फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ खेलने वाली है. इस मैच को भारतीय फैन्स रात 10:30 बजे से देख पाएंगे.
वर्ल्ड कप में पुर्तगाल टीम का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
| तारीख | समय | टीमें |
| 17 जून | रात 10:30 बजे | पुर्तगाल vs डीआर कांगो |
| 23 जून | रात 10:30 बजे | पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान |
| 28 जून | सुबह 5:00 बजे | पुर्तगाल vs कोलंबिया |
📊 C. Ronaldo vs Lionel Messi stats in World Cup😮💨
— Hasnain (@hs9_poeticsoul) June 9, 2026
🇵🇹 Ronaldo - 🇦🇷 Messi
👕 22 Games - 26 Games
⚽️ 8 goals – 13 goals
🎯 3 assists – 8 assists
🏆 0 trophy – 1 trophy#fblifestyle #trending #postoftheday pic.twitter.com/Fnufu8Jy0j
48 टीम, 12 ग्रुप.. फीफा वर्ल्ड कप के मैच किस फॉर्मेट में खेले जाएंगे?
बता दें कि इस बार के वर्ल्ड कप में कुल 48 टीम हिस्सा ले रहा हैं, वर्ल्ड कप में टीमों को 12 ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप में 4 टीमें हैं. पहले ग्रुप स्टेज के मैच होंगे जिसमें 3 मैच सभी टीमें खेलेंगी. इसके बाद ग्रुप की टॉप दो टीमें और आठ बेस्ट तीसरे स्थान वाली टीमें राउंड ऑफ 32 में कदम रखेंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 32 में जीत हासिल करने वाली टीमें प्री क्वार्टरफाइनल जो 16 टीम होंगी, वह राउंड ऑफ 16 में जाएगी. इसके बाद राउंड ऑफ 16 में जीतने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में कदम रखेंगे, इसके बाद यहां से जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में खेलेगी. फिर आखिर में फाइनल मैच खेले जाएंगे. बता दें कि फाइनल तक पहुंचने के लिए टीमों को पूरे 8 मैच खेलने होंगे. पहले चैंपियन बनने के लिए अधिकतम 7 खेले जाते थे.
ये भी पढ़ें- किलियन एम्बाप्पे की डेटिंग हिस्ट्री... फ्रांसीसी फुटबॉलर की लिस्ट में देखें किन-किन का है नाम, Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं