Ayushman Bharat Yojana Treatment Limit: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है. इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कैशलेस और पेपरलेस माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि इस कार्ड के जरिए किन-किन बीमारियों का इलाज संभव है, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
आयुष्मान कार्ड से इन प्रमुख बीमारियों का होता है इलाज
आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य पैकेज निर्धारित किए गए हैं, जिनके तहत कई गंभीर और सामान्य बीमारियों को कवर किया जाता है. मुख्य रूप से इन बीमारियों के इलाज इस योजना के दायरे में आते हैं:
- दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों, बाईपास सर्जरी और अन्य हृदय रोगों का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में कराया जा सकता है.
- कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज के लिए कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी जैसे महंगे विकल्प इस योजना में शामिल हैं.
- किडनी फेलियर, डायलिसिस और गुर्दे से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं का मुफ्त इलाज योजना के तहत संभव है.
- जोड़ प्रत्यारोपण और हड्डियों की गंभीर चोटों व सर्जरी के पैकेज भी इसमें उपलब्ध हैं.
- पेट, आंख, कान, नाक और गले से जुड़ी तमाम सामान्य व जटिल सर्जरी इस योजना के अंतर्गत की जाती हैं.
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आज ही अपनी पात्रता की जांच करें और योजना के लाभ प्राप्त करें। 👉पात्रता जांचने के लिए गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें या https://t.co/RdlThRUhvb पर विजिट करें। #Ayushmanapp #deshhorahaayushman #PMJAY #healthinsurance #ayushmanbharat https://t.co/mQlT6qKJ24
— PMJAY-UP (Ayushman Uttar Pradesh) (@PmjayP) November 16, 2026
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले घर बैठे मतदाता सूची में चेक करे अपना नाम, गाजियाबाद डीएम ने जारी किए ये नंबर
ऐसे जानें कहां मिलेगी इलाज की सुविधा
अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान कार्ड धारक है और किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित है, तो अपने नजदीकी या किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल के आरोग्य मित्र से संपर्क कर सकते हैं. अस्पताल में यह पुष्टि की जा सकती है कि आपकी बीमारी से संबंधित पैकेज उस अस्पताल में सक्रिय है या नहीं. किसी भी तरह की सहायता या शिकायत के लिए आप राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर संपर्क कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं