ठंड के मौसम में गर्मा-गरम सूप पीने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. इस मौसम में सूप की आपको अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. सूप न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए कमाल है. अगर आप भी सूप पीने के शौकीन हैं और ठंड में शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो एक बार लहसुन से बना सूप जरूर करें ट्राई. लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है जो ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं इस सूप को बनाने का तरीका.
लहसुन के पोषक तत्व-
लहसुन में विटामिन, विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज, सेलेनियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कॉपर और जिंक जैसे यौगिक के साथ एलिसिन और सल्फर भी पाया जाता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

कैसे बनाएं लहसुन का सूप-
सामग्री-
- लहसुन
- अदरक
- प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- गाजर , टुकड़ों में कटा हुआ
- सब्जियां (गोभी, हरी मटर, मक्का, बीन्स जैसी)
- कॉर्नफ्लोर
- काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- बटर
विधि-
- लहसुन का सूप बनाने के लिए एक पैन में बटर गरम करें और उसमें पिसा हुआ अदरक लहसुन डालें.
- कुछ देर भूनें और प्याज़ और अन्य सब्ज़ियां भी भूनें. सब्ज़ियों को हल्का नरम होने तक पका लें.
- मनचाही मात्रा के अनुसार पानी डाले. नमक के साथ लहसुन का सिरा और काली मिर्च डालें.
- इसे तब तक उबलने दें जब तक कि सब कुछ ठीक से पक न जाए. एक दूसरे बाउल में कॉर्नफ्लोर और 2 टेबल स्पून पानी मिला लें.
- इस घोल को उबलते सूप में डालें और इसे और कुछ मिनट तक उबलने दें. आंच से उतारें और गरमागरम सर्व करें.
लहसुन का सूप पीने के फायदे?
लहसुन की तासीर गर्म मानी जाती है. यही वजह है कि सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायक हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर यौगिक शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से सर्दी और गले की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: गट्टे की सब्जी नहीं बनती सॉफ्ट? इस ट्रिक से मिलेगी परफेक्ट ग्रेवी और राजस्थानी स्वाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं