आंवला लड्डू कैसे बनाएं.
NDTV
लड्डू का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाएं जाते हैं. क्योंकि ड्राई फ्रूट्स को सेहत का खजाना कहा जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आंवला से बने लड्डू न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत में भी कमाल हैं. आंवला एक ऐसा सुपर हेल्दी सुपरफूड है जिसे सेहत से भरपूर माना जाता है. सिर्फ लड्डू ही नहीं, बल्कि आंवले से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
आपको बता दें कि आंवला में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.

कैसे बनाएं आंवला लड्डू-
सामग्री-
- आंवला पाउडर
- घी
- चीनी पाउडर
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
- नारियल
- इलायची पाउडर
- गोंद
विधि-
- आंवला लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और इसमें आंवला पाउडर डालकर मध्यम आंच पर भूनें जब तक कि यह खुशबू न दे.
- इसमें कटे हुए मेवे और कसा हुआ नारियल डालकर हल्का भूनें.
- यदि गोंद उपयोग कर रहे हैं, तो इसे अलग से घी में भूनकर दरदरा पीस लें और इसमें मिलाएं.
- मिश्रण को आंच से उतारकर ठंडा होने दें. इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं.
- मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर लड्डू बनाएं. आंवला लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में रखें और सर्व करें.
आंवला लड्डू खाने के फायदे-
- आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद मिल सकती है.
- आंवले में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
- आंवले के लड्डू का सेवन कर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है. ये पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.
- आंवले के लड्डू खाने से बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Winter Food, Winter Special Laddoo, Amla Laddu, Amla Ladoo Kise Khana Chahiye, Amla Ladoo Khane Ke Fayde