विज्ञापन

सर्दियों में रोज खाएं 1 गोंद का लड्डू, नस-नस में भर जाएगी ताकत, नोट करें आसान रेसिपी

ठंड शुरू होते ही खाना शुरू कर दें गोंद के लड्डू, कमजोरी और थकान रहेगी कोसों दूर.

सर्दियों में रोज खाएं 1 गोंद का लड्डू, नस-नस में भर जाएगी ताकत, नोट करें आसान रेसिपी
गोंद के लड्डू खाने के फायदे.
NDTV

ठंड का मौसम शुरू होते ही भारतीय घरों में लड्डू बनना शुरू हो जाते हैं. यहां आपको हर राज्य का अपना एक खास स्वाद मिलेगा. लेकिन एक बात जो सबसे कॉमन रहती है वो है पोषण से भरपूर लड्डू. क्योंकि ये लड्डू न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि, सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और स्वाद के साथ सेहतमंद भी रहना चाहते हैं, तो गोंद के लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं. 

गोंद के लड्डू में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, विटामिन ई और फॉलिक एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ताकत भरने और ठंड से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं सेहतमंद गोंद के लड्डू-

सामग्री-

  • गेहूं का आटा
  • गुड़
  • घी
  • गोंद
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • बादाम और काजू
  • इलायची पाउडर
  • चिरौंजी

विधि-

  1. सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें. 
  2. घी के पिघलने पर इसमें कटे हुए बादाम और काजू डाल दें. मेवों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. 
  3. एक बार ड्राई फ्रूट्स हो जाने के बाद, पैन में थोड़ा कसा हुआ सूखा नारियल डालें और एक या दो मिनट के लिए भूनें.
  4. ड्राई फ्रूट्स को ठंडा होने दें और पीस लें. ड्राई फ्रूट्स और नारियल के मिश्रण को निकाल कर एक प्लेट में रख लें. 
  5. इसके बाद, गोंद को भुनने के लिए घी गर्म करें. आपको गोंद को तब तक भूनना है जब तक वह फूल न जाए. 
  6. गोंद सारा घी सोख लेगा और एक बार हो जाने के बाद, आंच बंद कर दें, इसे ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. 
  7. पैन को फिर से गर्म करें और उसमें करीब 3 टेबल स्पून घी डालें. 
  8. घी के मेल्ट हो जाने पर इसमें गेहूं का आटा डालकर गोल्डन ब्राउन होने और सुगंध तक भून लें. 
  9. आटा भुन जाने के बाद इसे आंच से उतार लें और इसमें तले हुए मेवे और गोंद डालें. इलायची पाउडर और पाउडर गुड़ डालें. 
  10. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें. अब मिश्रण के छोटे हिस्से लें और इसे लड्डुओं का शेप दें. लड्डू बनकर तैयार हैं.
  11. इन लड्डूओं को एयर टाइड डिब्बे में आप 20-25 दिन तक आराम से खा सकते हैं. 

गोंद के लड्डू खाने के फायदे-

  • गोंद की तासीर गर्म मानी जाती है. यही वजह है कि सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद कर सकता है.
  • गोंद, ड्राई फ्रूट्स और घी से बने ये लड्डू शरीर को एनर्जी देते हैं. सर्दियों में होने वाली सुस्ती और थकान को कम करने में भी मदद मिल सकती है.
  • गोंद के लड्डुओं में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 
  • गोंद में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सपोर्ट कर सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. 

क्या है गोंद के लड्डू खाने का सही तरीका-

हमारी दादी नानी ही नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट भी सर्दियों में रोजाना 1 लड्डू नाश्ते के साथ या सुबह दूध के साथ खाने की सलाह देते हैं. 

नोट- हालांकि, डायबिटीज, मोटापा या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को सेवन से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- भूरे रंग का बालम खीरा पथरी, कब्ज समेत इन 5 तकलीफों में देता है रात, जानें कब और कैसे करें सेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gond Ke Laddu, Gond Ke Laddu Banane Ke Tareeke, Gond Ke Laddu Health Benefits, Gond Ke Laddu Kaise Banate Hain, Gond Ke Laddu Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com