विज्ञापन

कौन सा अंडा अच्छा होता है? सफेद या ब्राउन, दोनों में से कौन सा खाएं?

प्रोटीन से भरपूर अंडा खाने की सलाह अक्सर डॉक्टर भी देते हैं. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर कौन सा अंडा ज्यादा हेल्दी होता है? यहां हम इस विषय को समझते हैं-

कौन सा अंडा अच्छा होता है? सफेद या ब्राउन, दोनों में से कौन सा खाएं?
White Vs Brown Eggs : कौन सा अंडा अच्छा होता है?

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है और इसे सुपरफूड की श्रेणी में भी रखा जाता है. लेकिन जब लोग अंडे खरीदने जाते हैं तो उनके मन में एक सवाल जरूर आता है कि सफेद अंडा और ब्राउन अंडा में से कौन ज्यादा हेल्दी होता है? कई लोग मानते हैं कि ब्राउन अंडा अधिक पौष्टिक होता है. वहीं, कुछ लोग सफेद अंडे को बेहतर मानते हैं. इस विषय को जानने के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन से बातचीत की है. यहां उनके जानते हैं कौन सा अंडा शरीर के लिए सही होता है?

अंडे का रंग क्यों अलग होता है?

अंडे का रंग मुख्य रूप से उस मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है जिसने अंडा दिया है. सफेद पंख और सफेद कान वाली मुर्गियां आमतौर पर सफेद अंडे देती हैं, जबकि लाल या भूरे रंग के पंखों वाली मुर्गियां ब्राउन अंडे देती हैं. डायटीशियन का कहना है कि अंडे का रंग उसकी पोषण गुणवत्ता का पैमाना नहीं होता. रंग सिर्फ बाहरी खोल का अंतर दिखाता है.

क्या ब्राउन अंडे ज्यादा पौष्टिक होते हैं?

उनका कहना है कि ये एक आम मिथक है कि ब्राउन अंडे में सफेद अंडों की तुलना में ज्यादा पोषण होता है. वास्तव में दोनों प्रकार के अंडों में लगभग समान मात्रा में प्रोटीन, कैलोरी, वसा, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. एक सामान्य अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, सेलेनियम और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए सिर्फ रंग देखकर किसी अंडे को ज्यादा पौष्टिक नहीं कहा जा सकता.

फिर ब्राउन अंडे महंगे क्यों होते हैं?

ब्राउन अंडे देने वाली मुर्गियां अक्सर आकार में बड़ी होती हैं और उन्हें ज्यादा चारा चाहिए होता है. इसी वजह से उनकी प्रोडक्शन लागत बढ़ जाती है, जिसके कारण बाजार में ब्राउन अंडों की कीमत सफेद अंडों से अधिक हो सकती है. हालांकि, ज्यादा कीमत का मतलब ज्यादा पोषण नहीं होता.

किस अंडे को खाना बेहतर है?

पोषण के लिहाज से सफेद और ब्राउन दोनों अंडे लगभग समान हैं. ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि मुर्गी को किस तरह का आहार दिया गया है और उसकी परवरिश कैसी हुई है. अच्छी डाइट पाने वाली मुर्गियों के अंडों में कुछ पोषक तत्वों की मात्रा बेहतर हो सकती है.

ये भी पढ़ें - 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? सही तरीके से कैसे खाएं अंडा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White Egg Benefits, White Egg Curry, White Egg Protiens, Brown Egg Benefits, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com