विज्ञापन

Banana बिस्किट बाइट्स कैसे बनाएं? बिना गैस या ओवन के मिनटों में चॉकलेट बिस्किट्स बनाने का आसान तरीका

वायरल बनाना बिस्किट बाइट्स कैसे बनाएं? जानें बिना गैस-ओवन सिर्फ केले, बिस्किट और चॉकलेट से बनने वाली आसान रेसिपी.

Banana बिस्किट बाइट्स कैसे बनाएं? बिना गैस या ओवन के मिनटों में चॉकलेट बिस्किट्स बनाने का आसान तरीका
बनाना बाइट्स
NDTV

सोशल मीडिया पर आए दिन खाने की कोई न कोई नई डिश वायरल होती रहती है, लेकिन आजकल 'वायरल बनाना बिस्किट बाइट्स' ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रखा है. मीठा खाने के शौकीनों के लिए यह डिश बेहद खास हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए आपको न तो किचन में ज्यादा देर खड़ा होना पड़ेगा, न पसीना बहाना पड़ेगा और न जी गैस और ओवन की जरूरत पड़ेगी. आप घर में आसानी से मिलने वाले केले और बिस्किट के साथ इस टेस्टी डेजर्ट को तैयार कर सकते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • बिस्किट (आप अपनी पसंद का कोई भी 3 पैकेट)
  • पके हुए केले (2)
  • कोको पाउडर (4 बड़े चम्मच)
  • मक्खन (4 बड़े चम्मच)
  • मिल्क चॉकलेट (1 कप)
  • भुनी हुई मूंगफली (2 बड़े चम्मच)

इसे भी पढ़ें: ब्रेड डोसा कैसे बनाएं? ब्रेड से एकदम क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाने का आसान तरीका

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले बिस्किट के पैकेट खोलें और उन्हें मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें.
  2. अब एक बड़े कटोरे में दोनों पके हुए केलों को छीलकर डालें और कांटे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें.
  3. केले जितने ज्यादा पके होंगे, पेस्ट उतना ही अच्छा बनेगा.
  4. मैश किए हुए केले में पिसा हुआ बिस्किट पाउडर, कोको पाउडर और पिघला हुआ मक्खन डालें.
  5. इन सभी चीजों को चम्मच या हाथों से तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक चिकने आटे जैसा न गूंथ जाए.
  6. इस तैयार मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लें और अपनी हथेलियों के बीच घुमाते हुए छोटे-छोटे बॉल्स या चौकोर बाइट्स की शेप दें.
  7. इन्हें एक प्लेट में रखकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें.
  8. दूसरी तरफ, मिल्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में तोड़ें और माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रखकर पिघला लें. 
  9. अगर आप मूंगफली इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस पिघली हुई चॉकलेट में दरदरी कुटी हुई मूंगफली मिला दें, इससे क्रंची स्वाद आएगा.
  10. फ्रिज से सेट किए हुए बनाना बाइट्स निकालें.
  11. अब एक-एक बाइट को कांटे की मदद से पिघली हुई चॉकलेट में डुबोएं ताकि उस पर चॉकलेट की अच्छी परत चढ़ जाए फिर इन्हें बटर पेपर पर रखें.
  12. 10 मिनट के लिए दोबारा फ्रिज में रखें ताकि ऊपर की चॉकलेट सख्त हो जाए. 
  13. आपके मुंह में पानी ला देने वाले वायरल बनाना बिस्किट बाइट्स परोसने के लिए एकदम तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? मूंगफली के लड्डू रेसिपी आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com