विज्ञापन

नोएडा में कल लोक अदालत लगेगी, ट्रैफिक चालान का सस्ते में निपटारा, जान लें पूरा प्रोसेस

Lok Adalat in Noida: गौतमबुद्ध नगर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. वाहन मालिक अपने पेडिंग ट्रैफिक चालान का सीजेएम कोर्ट में निपटारा करा सकते हैं. इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने जारी की है.

नोएडा में कल लोक अदालत लगेगी, ट्रैफिक चालान का सस्ते में निपटारा, जान लें पूरा प्रोसेस
Lok Adalat in Noida Traffic Challan: गौतम बुद्ध नगर लोक अदालत ट्रैफिक चालान का निपटारा
Gemini Graphics
नोएडा:

गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 28 नवंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यहां वाहन चालकों को अपने पुराने ट्रैफिक चालानों को कम जुर्माने के साथ निपटारा कराने का मौका मिलेगा. अगर आपकी कार, बाइक  या अन्य वाहनों का ट्रैफिक चालान लंबे समय से अटका है और आप बड़े जुर्माने की वजह से इसका निपटारा नहीं करा पा रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है. उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस बाबत सभी ट्रैफिक चालान वाले वाहन मालिकों को एसएमएस के जरिये जानकारी भी भेजी गई है. अगर आपका भी कोई ट्रैफिक चालान लंबित है तो इसका निस्तारण करा लें. जिला सूचना अधिकारी सुनील कनोजिया ने इस बारे में बताया है.

LOk Adalat in Noida: ट्रैफिक चालान का निस्तारण कराएं

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ 28 नवंबर को सूरजपुर की सीजेएम कोर्ट में विशेष लोक अदालत लगाने का दिशानिर्देश दिया था. नोएडा सूरजपुर में लोक अदालत शनिवार सुबह 10 बजे होगी. मोटर वाहन एक्ट के तहत यहां लंबित चालानों का समझौते के आधार पर आसानी से निपटारा कराया जा सकता है. आपकी निजी या कमर्शियल वाहन का कोई ट्रैफिक चालान अगर पेडिंग हैं तो आप कोर्ट जाकर इसका निपटारा करा सकते हैं.  

नोएडा के ही ट्रैफिक चालान निपटेंगे

वाहन मालिक ये जान लें कि सूरजपुर कोर्ट में नोएडा के ही ट्रैफिक चालानों का निपटारा होगा. अगर आपका ट्रैफिक चालान, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम या किसी अन्य क्षेत्र में हुआ है तो उस ट्रैफिक चालान को यहां नहीं लाया जा सकता. विशेष लोक अदालत जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव करेंगे. अपर जिला जज एवं स्पेशल जज(एससी-एसटी एक्ट) और लोक अदालत नोडल अधिकारी सोमप्रभा मिश्रा भी होंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत भी होंगी.

ट्रैफिक चालान माफ या जुर्माने कम होगा?

लोक अदालत को लेकर वाहन मालिकों को यह सवाल होता है कि क्या पुराना ट्रैफिक चालान माफ हो जाता है या जुर्माना किया जाता है. लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का निपटारा हर वाहन के ट्रैफिक चालान की परिस्थिति और नियमानुसार होता है. हर ट्रैफिक चालान खुदबखुद माफ नहीं होता और न ही हर केस में जुर्माने में छूट मिलती है. वाहन चालकों को पेंडिंग ट्रैफिक चालान का स्टेटस और निपटारे की जानकारी लेकर ही कोर्ट पहुंचना चाहिए. 

लोक अदालत में कैसे होता है ट्रैफिक चालान का निपटारा

सूरजपुर में 28 नवंबर की सुबह 10 बजे से लोक अदालत चलेगी
गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर की दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजन
वाहन चालक पेंडिंग ट्रैफिक चालान का ब्योरा ऑनलाइन पहले से देख लें
वाहन से जरूरी दस्तावेज और ट्रैफिक चालान का ब्योरा साथ लेकर जाएं
चालान निपटारा योग्य है या नहीं, लोक अदालत से जुड़ी जानकारी भी लें.
ट्रैफिक चालान निपटारे के लिए ऑनलाइन टोकन भी ले लें

ये भी पढ़ें - दिल्ली लोक अदालत लगेगी , रोहिणी-द्वारका समेत 7 जिला अदालतों में पेंडिंग ट्रैफिक चालान का निपटारा होगा

ये भी पढ़ें - National Lok Adalat: नौकरी-पेंशन से लेकर चालान-बैंक लोन विवादों का होगा 12 सितंबर को निपटारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Adalat Noida Traffic Challan, Noida Lok Adalat, Noida Lok Adalat Date, CJM Court Surajpur, Pending Traffic Challan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com