अंडा खाने के बाद ज्यादातर लोग उसके छिलकों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बेकार समझे जाने वाले छिलके किचन के बर्तनों के जिद्दी दाग साफ करने से लेकर बगीचे के कई काम को आसान बना सकते हैं? दरअसल, अंडों के छिलकों में कैल्शियम समेत कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, तो कई तरह से काम आ सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी हर दिन अंडे खाते हैं, तो अगली बार इनके छिलकों को फेंकने से पहले इनके ये शानदार इस्तेमाल जरूर जान लें. यहां जानते हैं अंडों के छिलकों का कैसे-कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?
ऑर्गेनिक खाद के रूप में करें इस्तेमाल
अंडों के छिलकों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है. इन्हें धोकर सुखा लें और बारीक पीसकर मिट्टी में मिला दें. इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है. मुख्य रूप से टमाटर, मिर्च और अन्य सब्जियों के पौधों के लिए ये काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है.
कीटों को दूर रखने में मददगार
बगीचे में घोंघे और कुछ छोटे कीट पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं. अंडों के छिलकों को मोटा-मोटा तोड़कर पौधों के आसपास बिखेरने से ऐसे कीटों को दूर रखने में मदद मिल सकती है. छिलकों के नुकीले किनारे उनके लिए बाधा का काम करते हैं.
घर पर बना सकते हैं चॉक
अंडों के छिलकों का इस्तेमाल करके घर पर चॉक तैयार की जा सकती है. ये बच्चों की क्राफ्ट एक्टिविटी के लिए एक मजेदार तरीका माना जाता है. पुराने छिलकों का क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करना एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है.
कॉफी की कड़वाहट कम करने में मदद
अगर आपकी कॉफी जरूरत से ज्यादा कड़वी लगती है, तो कुचले हुए अंडों के छिलके काम आ सकते हैं. दरअसल, छिलके कॉफी की अधिक एसिडिक को बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं, जिससे कॉफी का स्वाद थोड़ा स्मूद महसूस हो सकता है.
जिद्दी बर्तनों की सफाई में मददगार
कड़ाही, पतीले या अन्य बर्तनों पर जमा जिद्दी चिकनाई और गंदगी हटाने के लिए भी अंडों के छिलकों का उपयोग किया जा सकता है. छिलकों को कुचलकर साबुन वाले पानी में मिलाएं और स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें. इनके खुरदरे कण बर्तनों की सफाई को आसान बना सकते हैं.
बगीचे के कीटों को रखें दूर
घोंघे, स्लग और कुछ अन्य कीट पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अंडों के छिलकों को बारीक पीसकर पौधों के आसपास छिड़कने से नैचुरल तरीके से कीट कंट्रोल में मदद मिल सकती है. ये केमिकल-फ्री गार्डनिंग का आसान उपाय है.
ये भी पढ़ें - प्लास्टिक के अंडों को कैसे पहचानें? कहीं आपके घर में तो नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं