Best Rice For Health: चावल के बिना कोई भी मील वास्तव में पूरा नहीं लगता. दाल, करी या दही के साथ परोसे जाने पर भी चावल हमारे डाइट में खास महत्व रखता है. यह न केवल एक मुख्य भोजन है, बल्कि परंपरा और संस्कृति से गहरा संबंध रखने वाला एक कम्फर्ट फूड भी है. सुगंधित बासमती चावल से लेकर ब्राउन राइस तक हर किस्म के अपने-अपने फायदे हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आपके स्वास्थ्य के लिए कौन सा चावल सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही चावल का चयन आपकी डाइट और ऑलओवर हेल्थ पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है. अगर आपको चावल पसंद है, तो यह जानने के लिए पढ़ते रहें कि कौन सी किस्म का चावल आपकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकता है

आपको किस प्रकार का चावल खाना चाहिए?
न्यूट्रिशनिष्ट श्वेता जे पंचाल के अनुसार, अपने हेल्थ टारगेट के आधार पर सही प्रकार का चावल चुनने से आपको ज्यादातर पोषण संबंधी लाभ मिलते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1. पाचन संबंधी समस्याओं के लिए
अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं या पेट से संबंधित परेशानियां हैं, तो सफेद चावल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है. यह पचने में आसान है, पेट के लिए हल्का है और पाचन तंत्र पर दबाव डाले बिना तुरंत एनर्जी प्रदान करता है.
2. वजन घटाने और फाइबर सेवन के लिए
अगर आप डायटरी फाइबर बढ़ाना चाहते हैं या वजन घटाने में सहायता करना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस एक बढ़िया विकल्प है. पंचाल के अनुसार, ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, यह आपको लंबे समय तक भरा रखता है, पाचन में सुधार करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: रोज एक मुठ्ठी इस चीज के बीज खा लिए तो, आप सोच भी नहीं सकते कितने होंगे फायदे
3. हार्ट हेल्थ और डायबिटीज के लिए
हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को लाल चावल चुनना चाहिए. यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो सूजन को कम करने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करता है.
4. एंटीऑक्सिडेंट और फ्री रेडिकल सुरक्षा के लिए
ऑक्सीडेटिव तनाव और फ्री रेडिकल डैमेज को रोकने के लिए, काला चावल सबसे अच्छा विकल्प है। यह एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जो इसे गहरा रंग और शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ देता है.

क्या आपको वजन कम करने के लिए चावल खाना बंद कर देना चाहिए?
बिलकुल नहीं! जैसा कि ऊपर बताया गया है, चावल के अलग-अलग प्रकार कमाल के लाभ प्रदान करते हैं, जिसका अर्थ है कि चावल को अपनी डाइट से बाहर नहीं रखना चाहिए. फिटनेस कोच सिमरन के अनुसार, चावल अपने आप में वजन बढ़ाने का कारण नहीं बनता है, लेकिन ज्यादा खाने से ऐसा हो सकता है. वजन सिर्फ चावल खाने की वजह से नहीं बल्कि कैलोरी की ज्यादा की वजह से बढ़ता है.
वजन कम करने के लिए चावल कैसे खाएं?
चावल खाने से मोटापा नहीं बढ़ाता है, लेकिन ज़्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है. बिना किसी गिल्ट के चावल का मजा लेने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.
1. भोजन से 10-12 मिनट पहले पानी या छाछ पिएं
2. दाल चावल खाने से पहले सलाद से भोजन शुरू करें.
3. मात्रा पर नियंत्रण रखना जरूरी है - दाल और दही ज़्यादा खाएं और चावल का सेवन कम रखें.
यह भी पढ़ें: बहुत ज्यादा दुबले पतले हैं, तो सुबह दूध के साथ खाएं ये 4 चीजें, हर दिन अलग स्वाद लेकर बढ़ाएं हड्डियों पर मांस
चावल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
अब जब आप जानते हैं कि वजन घटाने वाली डाइट पर चावल कैसे खाना चाहिए, तो क्या समय मायने रखता है? हॉरमोन कोच पूर्णिमा पेरी के अनुसार, चावल खाने का कोई निश्चित समय नहीं है. फैड फूड रूल अक्सर स्ट्रेस लेवल को बढ़ाकर फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. भोजन के समय के बारे में चिंता करने से ज़्यादा स्ट्रेस मैनेजमेंट करना जरूरी है.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं