Raw Milk Benefits And Side Effects: दूध का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी-2, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन समेत अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. घर के बडे से लेकर डॉक्टर तक रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं. क्योंकि दूध में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है. अगर आप भी कच्चा दूध पीने के शौकीन हैं तो जान लें कच्चा दूध पीने के फायदे और नुकसान.
कच्चा दूध पीने के फायदे- (Kachha Doodh Pine Ke Fayde)
1. पेट के लिए-
कच्चे दूध में अच्छे बैक्टीरिया (लैक्टोबैसिलस) हो सकते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, और पाचन में सुधार कर सकते हैं. पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में मददगार है कच्चे दूध का सेवन.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Roasted Ginger Benefits. 7 दिन तक रोजाना खा लें भुनी अदरक, फिर देखें क्या होता है कमाल

2. हड्डियों के लिए-
कच्चा दूध कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो कच्चे दूध का सेवन कर सकते हैं.
3. स्किन के लिए-
कच्चा दूध त्वचा के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक फैटी एसिड और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को नमी और पोषण देते हैं.
4. पोषण की कमी-
कच्चा दूध उबालने पर उसमें मौजूद कुछ तत्व, जैसे विटामिन बी और सी, कम हो सकते हैं. इसलिए पके की तुलना में कच्चे दूध का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
कच्चा दूध पीने के नुकसान- (Kachha Doodh Pine Ke Nuksan)
1. संक्रमण-
कच्चे दूध में बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकते हैं.
2. एलर्जी-
कच्चा दूध एलर्जी का कारण बन सकता है, खासकर उन व्यक्तियों में जो दूध या उसके प्रोटीन (जैसे कैसिइन) से एलर्जी रखते हैं. अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो भूलकर भी कच्चे दूध का सेवन न करें.
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं