Roasted Ginger Benefits In Hindi: अदरक एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है खासतौर पर सर्दियों के मौसम में. अदरक को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आपने ज्यादातर अदरक को चाय के साथ फ्लेवर को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया होगा. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भुनी अदरक खाने से शरीर को कई लाभ पहुंच सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आपको बता दें कि अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और क्रोमियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए भुनी अदरक का सेवन.
कैसे करें भुनी अदरक का सेवन- (How To Consume Roasted Ginger)
भुनी अदरक को आप ऐसे ही चूसकर खा सकते हैं. इसके अलावा भुनी अदरक से आप काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. काढ़ा बनाने के लिए आपको एक पैन में पानी और भुनी अदरक को डालकर अच्छे से पका लेना है. फिर इसमें तुलसी के पत्ते, काली मिर्च पाउडर को डालकर एक बार फिर से खौला लें. काढ़ा बनकर तैयार हैं. आप इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं काली गाजर खाने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

भुनी अदरक खाने के फायदे- (Bhuni Adrak Khane Ke Fayde)
1. पाचन-
रोजाना भुनी हुई अदरक खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप भुनी अदरक का सेवन कर सकते हैं.
2. जोड़ों के दर्द-
भुनी हुए अदरक के सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दर्द के असर को कम करने में मददगार हैं.
3. ब्लड शुगर-
भुनी हुई अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं. ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है भुनी अदरक का सेवन.
4. मोटापा-
भुनी अदरक के सेवन से भूख कम लगती हैं, जिससे वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.
5. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप भुनी हुई अदरक का काढ़ा बना कर पी सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी सर्दी में शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मददगार है.
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं