विज्ञापन

करवा चौथ पर हल्दी से सिंदूर कैसे बनता है? ऑर्गेनिक सिंदूर कैसे बनता है घर पर, जान‍िए यहां

लाल सिंदूर कैसे बनाया जाता है? करवा चौथ पर 16 श्रृंगार आप खरीदने की सोच रहे हैं, तो स‍िंदूर इस बार घर पर ही बनाइए. इसे बनाने के ल‍िए आपको सभी चीजें क‍िचन में म‍िल जाएंगी. चल‍िए जानते हैं बनाने का तरीका.

करवा चौथ पर हल्दी से सिंदूर कैसे बनता है? ऑर्गेनिक सिंदूर कैसे बनता है घर पर, जान‍िए यहां
हल्दी से लाल रंग कैसे बनाएं?

करवा चौथ आने वाला है और 16 श्रृंगार आप खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में म‍िल रहे सुहाग की न‍िशानी स‍िंदूर को इस बार आप खुद घर पर तैयार कीज‍िए. बाजार में म‍िल रहा केम‍िकल वाला स‍िंदूर बहुत ही नुकसान पहुंचाता है. आप रोजाा केम‍िकल वाला स‍िंदूर लगाती हैं. इससे आपकी स्‍क‍िन एकदम रफ हो जाती है. बाल सफेद होने का चांस होता है और एलर्जी भी हो सकती है. यही नहीं, उस जगह से बाल भी धीरे धीरे कम होने लगते हैं. इस बार आप बाजार का केम‍िकल वाला स‍िंदूर छोड़‍िए और घर पर तैयार कीज‍िए हर्बल स‍िंदूर. हर्बल स‍िंदूर ना केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्‍क‍ि इसके फायदे जान आप खूद चौंक जाएंगी. दरअसल, यह हल्‍दी से तैयार क‍िया जाता है. इस कारण यह स‍र की स्‍क‍िन पर एक दवाई की तरह भी काम करता है. 


सिंदूर बनाने के ल‍िए चाह‍िए ये चीजें 


अगर आप हर्बल सिंदूर बनाना चाहती हैं, तो उसके आपको हल्दी और चूना चाह‍िए. वहीं, नेचुरल रंगों के लिए केसर, चंदन पाउडर, गुलाब की पंखुड़िया और सिंदूर के पेड़ (कमला ट्री या मंकी फेस ट्री) के बीज भी ले सकती हैं. सारी नेचुरल चीजें हैं, इसल‍िए इनसे कोई  साइड इफेक्ट भी नहीं होगा. 

यहां जान‍िए हल्दी से सिंदूर कैसे बनाया जाता है? (Natural Red Sindoor Recipe)

  • आपने लाल स‍िंदूर तो बहुत बार लगाया होगा, लेक‍िन कभी सोचा नहीं क‍ि हर्बल स‍िंदूर बनता है और आप इसे घर पर भी बना सकती हैं. आपको बस ये चीजें चाह‍िए होंगी. 
  • दो चम्मच - शुद्ध पिसी हुई हल्दी 
  • आधा चम्मच-  खाने वाला चूना (कैल्शियम पाउडर) 
  • 5 से 7 बूंदें - नींबू का रस लें  
  • 2-3 बूंदें (स्‍क‍िन पर नमी बनाने के ल‍िए)- बादाम का तेल या शुद्ध घी 

लाल हर्बल स‍िंदूर इस तरह घर पर बनाइए 

 आप सबसे पहले एक साफ और सूखी कटोरी में हल्दी पाउडर लें. अब इसमें खाने वाला चूना मिला दें. इसके बाद इसमें नींबू की कुछ बूंदें डाल दीज‍िए. आप जैसे ही नींबू का रस मिलाएंगी, हल्दी का पीला रंग धीरे-धीरे गहरे लाल या नारंगी रंग में बदल जाएगा, दरअसल यह एक केम‍िकल र‍िएक्‍शन है. अब  पेस्‍ट को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें बादाम का तेल या घी की कुछ बूंदें डाल दें, ताक‍ि यह ड्राई ना रहे. इसके बाद इस पेस्‍ट को आप धूप में सुखा दें. फ‍िर सभी चीजों को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. हो गया आपका घर का हर्बल स‍िंदूर तैयार. 

पीला सिंदूर कैसे बनाएं? (Yellow Sindoor Making)

कई मह‍िलाएं पीला स‍िंदूर भी लगाती हैं. पीला स‍िंदूर उनकी आस्‍था और परंपरा से जुड़ा हुआ है. अगर आप पीला स‍िंदूर बनाना चाह‍ती हैं, तो यह लाल स‍िंदूर से भी आसान है.
 

  • पीला हर्बल स‍िंदूर बनाने के ल‍िए यह चीजें चाह‍िए 
  •  3 चम्मच -शुद्ध हल्दी पाउडर 
  •  1 चम्मच (टेक्सचर और मात्रा बढ़ाने के लिए)-शुद्ध हल्दी पाउडर 
  • आधा चम्मच (खुशबू और चमक के लिए)-चंदन पाउडर

हर्बल पीला स‍िंदूर बनाने का तरीका 


  एक कटोरी में हल्दी पाउडर और चंदन पाउडर को अच्छी तरह से म‍िला लें.  इसमें मुल्तानी मिट्टी या चावल का आटा मिलाएं, ताकि यह लंबे समय तक टिका रहे और स्‍क‍िन को भी नुकसान न पहुंचाए. अगर आप इसे सूखा रखना चाहते हैं, तो सभी सूखी चीजों को छानकर एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं. अगर आप  इसे गीला या पेस्ट के तौर पर बनाना चाहते हैं, तो इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीज‍िए. 

हर्बल सिंदूर लगाने के हैं कई फायदे (Herbal Sindur Benefits)


केमिकल वाले सिंदूर के मुकाबले हर्बल और नेचुरल सिंदूर लगाना बहुत ही फायदेमंद है. 
 हर्बल स‍िंदूर में कोई भी हानिकारक टॉक्सिन या लेड नहीं होता है.  माथे की स्‍क‍िन पर एलर्जी, खुजली या रैशेज वगैरह नहीं होते हैं.केमिकल सिंदूर के कारण कई महिलाओं को हेयर फॉल समस्‍या हो जाती है. वहीं, हर्बल सिंदूर पूरी तरह नेचुरल चीजों से बना होता है और यह बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता है. ट्रड‍िशनल हल्‍दी और चूने से बने सिंदूर की तासीर भी ठंडी होती है. इसे माथे के बीचों-बीच  लगाने से मानसिक शांति तो म‍िलती ही है, साथ ही फोकस भी बढ़ता है. वहीं, हल्दी के एंटी-सेप्टिक गुण स्‍क‍िन को संक्रमण से भी बचाते हैं. 

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com