Dhaniya Pani Pine Ke Fayde: किचन में मौजूद धनिया एक ऐसा मसाला है जिसे फ्रेश और ड्राई दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है. धनिया को बीज, पत्ती के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. हरे धनिए का इस्तेमाल गार्निशिंग के लिए किया जाता है. इसे कई तरह की चटनी में भी इस्तेमाल किया जाता है. तो वहीं धनिया के बीज को पाउडर के रूप में मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं, धनिया के बीज को रात में पानी में भिगो देने और सुबह इस पानी का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. धनिया के पानी का सेवन करने से वजन को कम करने ही नहीं, पाचन को भी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं धनिया के पानी का सेवन करने से होने वाले लाभ.
यहां हैं धनिया के पानी का सेवन करने के 6 फायदे- (Here Is The 6 Amazing Benefits Of Coriander Seeds Water)
1. पाचन- (Digestion)
धनिया का पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है.
2. वजन घटाने- (Weight Loss)
धनिया के पानी में कैलोरी कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 8 लोगों के लिए रामबाण है इस फल का सेवन, जानें किसे जरूर करना चाहिए सेवन

3. ब्लड शुगर- (Blood Sugar)
धनिया का पानी ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है, जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है.
4. यूरिनरी ट्रैक्ट (Urinary trac)
धनिया का पानी एक प्राकृतिक डाइयूरेटिक के रूप में काम करता है, जो यूरिन को साफ करने में मददगार है.
5. स्किन- (Skin)
धनिया का पानी स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मददगार है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं.
6. इम्यूनिटी- (Immunity)
धनिया में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं