विज्ञापन

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट धनिया पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका

Dhania Pani Ke Fayde: खुद को रखना चाहते हैं सेहतमंद तो रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे ये 5 हैरान करने वाले फायदे.

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट धनिया पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका
Dhania Water: धनिया का पानी पीने के फायदे.
NDTV

Soaked Coriander Seeds Water Benefits In Hindi: हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाला धनिया, सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं, सेहत के लिए भी कमाल है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार के अनुसार, अगर आप रोज सुबह धनिया का पानी पीना शुरू कर दें, तो शरीर की कई बड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है. धनिया के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं कि धनिया का पानी पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

धनिया के बीजों में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

धनिया के बीजों में फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यही पोषक तत्व इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं.

धनिया का पानी पीने के फायदे- (Health Benefits Of Drinking Dhania Water)

1. पेट के लिए- (Dhania Water For Stomach)

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार बताते हैं कि धनिया का पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. यह पेट की जलन को शांत करता है और खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है.
  
2. वजन घटाने के लिए- (Dhania Water For Weight Loss)

​अगर आप बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहते हैं, तो धनिया का पानी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म यानी भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को तेज करते हैं. इससे शरीर में जमा जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे पिघलने लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. बॉडी डिटॉक्स के लिए- (Dhania Water For Body Detox)

​हमारा शरीर रोज धूल-मिट्टी और गलत खानपान की वजह से अंदर से गंदा हो जाता है, जिससे बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है. धनिया का पानी एक शानदार नेचुरल ड्रिंक है जो शरीर के अंदर मौजूद जहरीले और गंदे पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देता है. 

4. ब्लड शुगर के लिए- (Dhania Water For Blood Sugar)

​खराब लाइफस्टाइल के कारण शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. राम अवतार के अनुसार, धनिया के बीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून में शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं.

5. स्किन के लिए- (Dhania Water For Skin)

​धनिया के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं. यह खून को साफ करता है, जिससे पिंपल्स, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या दूर होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. इसके अलावा, यह बालों को अंदर से पोषण देकर उनका झड़ना भी कम कर सकता है.

धनिया का पानी बनाने का तरीका- (What Is The Right Ways To Make Dhania Water)

  • ​एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच धनिया के दाने रातभर के लिए भिगोकर रख दें.  
  • ​अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें.  
  • ​अगर आपके पास रात को भिगोने का समय न हो, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया डालकर 3 से 5 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद इसे गुनगुना करके छान लें और पीएं.

जरूरी बात- आयुर्वेद के अनुसार कोई भी चीज फायदेमंद तभी होती है जब उसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए. अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

क्या धनिया का पानी गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद होता है?

आयुर्वेद के अनुसार धनिया की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhania Water, Dhania Ka Pani Pine Ke Fayde, Coriander Seeds Water Benefits And Side Effects, Coriander Seeds Water Benefits In Hindi, Dhania Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com