Papaya Benefits In Hindi: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. जी हां पपीता एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. रोजाना पपीते के सेवन से शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. आपको बता दें कि पपीता में विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और क्यों करना चाहिए पपीते का सेवन.
यहां हैं पपीता खाने के 8 फायदे- (Here Is The 8 Amazing Benefits of Papaya)
1. पाचन-
पपीता में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. वजन घटाने-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो पपीता आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पपीता में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को घटाने में मददगार है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: व्रत में चाय के साथ पेयर करने के लिए बेस्ट है साबूदाना टोस्ट, नोट करें रेसिपी

3. स्किन-
पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ई होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हैं.
4. आंखों-
पपीता में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड्स होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
5. दिल-
पपीता में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
6. इम्यूनिटी-
पपीता में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
7. डायबिटीज-
पपीता में शुगर की मात्रा कम होती है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है.
8. बालों-
पपीता में विटामिन ए और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं