विज्ञापन

Weight Loss Pizza Recipe: बिना मैदा और भारी बेस के बनाएं ऐसा हेल्दी पिज्जा, स्वाद भी मिलेगा और डाइट भी नहीं होगी खराब

Weight Loss Pizza Recipe: पिज्जा खाने का मन हो लेकिन डाइट खराब नहीं करना चाहते, तो यह हेल्दी हाई प्रोटीन पिज्जा रेसिपी आपके काम आ सकती है.

Weight Loss Pizza Recipe: बिना मैदा और भारी बेस के बनाएं ऐसा हेल्दी पिज्जा, स्वाद भी मिलेगा और डाइट भी नहीं होगी खराब
Weight Loss Pizza Recipe
AI

Weight Loss Pizza Recipe: आजकल वेट लॉस जर्नी में सबसे मुश्किल काम होता है अपनी पसंदीदा चीजों की क्रेविंग को कंट्रोल करना. खासकर जब सामने पिज्जा जैसा चीज़ी और स्वादिष्ट खाना आ जाए तो डाइट फॉलो करना आसान नहीं लगता. यही वजह है कि अब लोग ट्रेडिशनल पिज्जा की जगह हेल्दी और हाई प्रोटीन विकल्प तलाश रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई हेल्दी पिज्जा रेसिपी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें खाने के बाद गिल्टी फीलिंग कम होती है.

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सही सामग्री और सही कुकिंग तरीका चुना जाए तो पिज्जा को भी थोड़ा हेल्दी बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी फर्मेंटेड बेस से तैयार होती है, जिसे गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी हो सकती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है.

बेस बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • एक कटोरी भीगी हुई दाल
  • एक कटोरी मखाना
  • 2 चम्मच सूजी
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा पानी

टॉपिंग के लिए सामग्री-

  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • टमाटर
  • स्वीट कॉर्न
  • ऑलिव ऑयल
  • पिज्जा सॉस
  • पिज्जा सीजनिंग
  • चिली फ्लेक्स
  • थोड़ा सा चीज़
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं हेल्दी पिज्जा?

  1. सबसे पहले भीगी हुई दाल और मखाने को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब इसमें सूजी और नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इस मिश्रण को 5 से 6 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि यह हल्का फर्मेंट हो जाए. यही प्रक्रिया इस रेसिपी को और खास बनाती है.
  2. अब एक पैन में थोड़ा ऑलिव ऑयल डालकर सब्जियों को हल्का भून लें. इसके बाद तैयार बैटर को तवे पर फैलाकर पिज्जा बेस जैसा आकार दें और दोनों तरफ हल्का पकाएं.
  3. अब ऊपर से पिज्जा सॉस लगाएं और सारी सब्जियां डालें. फिर थोड़ा सा चीज़, पिज्जा सीजनिंग और चिली फ्लेक्स डालकर ढक दें ताकि चीज़ हल्का पिघल जाए.

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को रखें कूल, पिएं काले अंगूर का शर्बत, फटाफट नोट करें रेसिपी

इन बातों का रखें ध्यान बातों का रखें ध्यान 

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो चीज़ बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें फैट ज्यादा होता है. यह हेल्दी पिज्जा स्वाद के साथ-साथ आपकी डाइट में कुछ नया और मजेदार जोड़ सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com