VIRAL VIDEO: दादी की अर्थी उठ रही है और पोता मुस्कुराते हुए मोबाइल पर कह रहा है, "दादी मरी है, फॉलो कर लियो." सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी. फॉलोअर्स पाने की इस सनक ने समाज को किस हद तक असंवेदनशील बना दिया है, यह वीडियो इसका जीता-जागता सबूत है. वीडियो को उज्मा परवीन (@UzmaParveen94) नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें दिख रहा है कि एक युवक काले रंग की बनियान पहने सेल्फी मोड में वीडियो बना रहा है. उसके ठीक पीछे एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा जा रही है, जिसे रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है.
दादी की अंतिम यात्रा में पोते की हरकत
बुजुर्गों की मृत्यु पर अंतिम यात्रा को उत्सव की तरह निकालने की परंपरा हिंदुओं में पुरानी है. अर्थी के आगे चल रहे लोग हवा में पैसे उड़ा रहे हैं और सड़क पर बच्चे उन सिक्कों को बटोरने के लिए झपट रहे हैं. लेकिन इस माहौल के बीच पोते की यह हरकत हर किसी को चुभ रही है.
दादी की मृत्यु हो गई है और अर्थी जा रही है। लेकिन पोता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर कह रहा है ,दादी खत्म हो गई है मुझे फॉलो कर लो। समाज किस दिशा की ओर जा रहा है, सोशल मीडिया ने संवेदना , करुणा और संवेदनशीलता खत्म कर दी है। https://t.co/SkK4ZLagCV
— Uzma Parveen (@UzmaParveen94) November 23, 2026
इंटरनेट पर लोग इस लड़के को जमकर कोस रहे हैं. कमेंट बॉक्स में गुस्से और दुख की बाढ़ आ गई है. निखत परवीन लिखती हैं कि फॉलोअर्स की चाह में लोग रिश्तों की मर्यादा ही भूल गए हैं. प्रदीप चौधरी ने तंज कसा कि अब वीडियो बनाना पहली आदत बन चुका है, रोना तो बाद में भी हो जाएगा.
"दादी के साथ पोता भी मर गया"
मोहम्मद अली साहिल ने दुख जताते हुए लिखा कि दादी तो मरी ही, साथ में यह पोता भी भीतर से पूरी तरह मर गया. यासिर हसन और अरविंद मौर्य ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जाते-जाते भी बेचारी दादी इनके काम आ गई. लाइक्स और व्यूज की यह अंधी दौड़ वाकई डराने वाली है.
यह भी पढ़ें | जैसलमेर की मशहूर पटवा हवेली: गाइड ने बताया- कैसे 60 साल बाद दादा का सपना पोते ने पूरा किया
यह भी पढ़ें | जापान की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बोलीं- 'इसमें बस एक ही कमी रह गई'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं