सर्दियों का मौसम आते ही हम तरह-तरह के ड्रिंक का सेवन करने लगते हैं. क्योंकि शरीर को अंदर से गर्म रखने और पेट को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है. इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं भी काफी परेशान करती है. क्या आपको भी खाना खाने के बाद पेट भारी हो जाना, गैस बनना, खट्टी डकार आना, पेट फूल जाना, ये दिक्कत होती हैं. दरअसल आज के समय में हर घर में समस्या आम हो गई है. कभी-कभी तो ऐसा लगता है, खाना खाया ही क्यों. पेट ऐसे फूल जाता है, जैसे गुब्बारा हो. आज हम आपके लिए एक ऐसी डिर्क लेकर आए हैं जो सर्दियों में स्वाद के साथ सेहतमंद रखने में भी मददगार है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
कैसे बनाएं पेशावरी कहवा-(How To Make Traditional Pakistani Green Tea)
सामग्री-
- 2 कप पानी
- 2 टीस्पून कावा (पेशावरी कावा या ग्रीन टी)
- 2 टीस्पून चीनी (स्वादानुसार)
- थोड़ा सा लेमन ग्रास
- ½ टीस्पून इलायची पाउडर
विधि-
- सबसे पहले एक केतली या पैन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें. पानी में अच्छी तरह उबाल आने के बाद अपनी पसंद के अनुसार चीनी डालें.
- इसके बाद थोड़ा सा लेमन ग्रास और आधा टीस्पून इलायची पाउडर डालें. अब इसमें 2 टीस्पून पेशावरी कावा या ग्रीन टी मिला दें.
- सभी चीजें डालने के बाद बर्तन को ढक दें और कावा को 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- इसके बाद गैस बंद करके इसे लगभग 5 मिनट तक ढककर रहने दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह पानी में घुल जाएं. अब इसे छानकर कप में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें.

Photo Credit: iStock
कहवा पीने के फायदे-
कहवा में इस्तेमाल होने वाला ग्रीन टी और लेमन ग्रास पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. खाने के बाद इसका सेवन करने से पेट हल्का महसूस हो सकता है और गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
कब पिएं कहवा?
इस कावा को आप दिन में एक या दो बार, खासकर खाने के बाद पी सकते हैं. इसकी ताजगी भरी खुशबू और हल्का स्वाद इसे एक बेहतरीन बनाता है.
रेसिपी वीडियो के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- ठंड में रोटियां सूख कर हो जाती हैं पापड़, आटा गूंथते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान, रोटियां रहेंगी घंटों तक सॉफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं