How To Store Tomato Without Fridge In Summers: गर्मी का मौसम आते ही किचन में सबसे बड़ी परेशानी टमाटर को संभालकर रखने की होती है. कुछ ही दिनों में टमाटर नरम पड़ जाते हैं और सड़ने लगते हैं और कई बार फेंकने पड़ते हैं. कई लोग इन्हें फ्रिज में रखते हैं, लेकिन इससे टमाटर का असली स्वाद और टेक्सचर बदल जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बिना फ्रिज के भी टमाटर लंबे समय तक ताजे बने रहें, तो कुछ आसान देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ टमाटर को सुरक्षित रखते हैं बल्कि उनका स्वाद भी बनाए रखते हैं.
इन 5 तरीकों से आप बिना फ्रिज के टमाटरों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं-
सही तरीके से रखें टमाटर
टमाटर को हमेशा डंठल वाली साइड नीचे करके रखें. इससे हवा अंदर नहीं जाती और टमाटर जल्दी खराब नहीं होते. यह छोटा सा तरीका उनकी लाइफ बढ़ाने में काफी मदद करता है. साथ ही टमाटर को कभी भी सीधी धूप में न रखें. उन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखना सबसे बेहतर होता है.

नमी को कंट्रोल करना है जरूरी
टमाटर को पेपर या अखबार में हल्के से लपेटकर रखने से नमी कंट्रोल रहती है. इससे टमाटर जल्दी गलते नहीं हैं. यह तरीका खासतौर पर गर्मियों में बहुत काम आता है और टमाटर को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें- अंडे उबालते समय पानी में नमक क्यों डालते हैं? जानिए इसके पीछे का आसान किचन साइंस
मटके का करें इस्तेमाल
अगर आप पारंपरिक तरीका अपनाना चाहते हैं तो मिट्टी के बर्तन यानी मटके का इस्तेमाल करें. मिट्टी का बर्तन अंदर से ठंडा रहता है. इसमें टमाटर रखने से वे कई दिनों तक ताजे बने रहते हैं. ऊपर से ढककर रखने से इसका असर और भी अच्छा हो जाता है.
कच्चे और पके टमाटर अलग रखें
कभी भी कच्चे और पके टमाटर को साथ में न रखें. पके टमाटर एक गैस छोड़ते हैं जिससे बाकी टमाटर भी जल्दी खराब हो जाते हैं. इसलिए इन्हें अलग अलग रखना ज्यादा बेहतर होता है.
नरम टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल
अगर टमाटर थोड़ा नरम हो गया है तो उसे तुरंत इस्तेमाल कर लेना चाहिए. आप उससे चटनी, सॉस या सब्जी बना सकते हैं. इससे टमाटर खराब होने से पहले ही काम में आ जाता है.
इन आसान देसी तरीकों को अपनाकर आप बिना फ्रिज के भी टमाटर को हफ्तों तक ताजा रख सकते हैं. इससे आपका पैसा बचेगा और रोज खराब होने की चिंता भी खत्म हो जाएगी.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं