विज्ञापन

बर्गर खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें सॉफ्ट और जूसी स्टीम बर्गर, नोट करें आसान रेसिपी

क्या आपके घर के बच्चे भी बर्गर खाने की डिमांड रोज करते हैं, तो इस हेल्दी बर्गर को एक बार जरूर करें ट्राई.

बर्गर खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें सॉफ्ट और जूसी स्टीम बर्गर, नोट करें आसान रेसिपी
हेल्दी बर्गर कैसे बनाएं.
NDTV

बर्गर का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं. लेकिन हर बार बाजार का तला-भुना बर्गर खाना, पेट के लिए भी भारी पड़ता है, और जेब के लिए भी. मैदा, तेल, मेयोनेज़, सब मिलकर सेहत का बैंड बजा देते हैं. अगर आप भी घर पर हेल्दी बर्गर बनाना चाहते हैं, तो हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर (its_sonia__1) पर शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सॉफ्ट और जूसी स्टीम बर्गर बनाने की रेसिप.

कैसे बनाएं स्टीम बर्गर- 

सामग्री-

  • बेसन- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • नमक- स्वाद के अनुसार
  • ईनो- 1 पैकेट

हरी चटनी के लिए-

  • हरी धनिया
  • हरी मिर्च
  • लहसुन
  • नमक

सास्टफिंग के लिए-

  • उबले आलू
  • ब्रेड स्लाइस
  • प्याज
  • टमाटर
  • पनीर / चीज़ स्लाइस
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला 
  • हरी धनिया
  • तेल

यहां देखें वीडियो- 

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और सूजी डालिए. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए फेंटिए. 
  2. बैटर न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा. इडली वाले बैटर जैसा होना चाहिए. इसको 5-10 मिनट के लिए रख दीजिए, ताकि सूजी फूल जाए. ईनो अभी मत डालिए. ईनो सबसे आखिरी में डालना है, नहीं तो बैटर बैठ जाएगा.
  3. अब मिक्सी में धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, थोड़ा नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लीजिए. 
  4. चटनी गाढ़ी रखिए, पतली नहीं. यही चटनी बर्गर को चटपटा स्वाद देगी. 
  5. अब उबले आलू को छीलकर हाथ से मसल लीजिए. इसमें लाल मिर्च, चाट मसाला, नमक, हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. 
  6. ये वही आलू मसाला है, जो आलू टिक्की में पड़ता है. 
  7. अब असली काम शुरू होता है ब्रेड की स्लाइस लीजिए. एक कटोरी या ढक्कन से गोल-गोल काट लीजिए. 
  8. ब्रेड के किनारे अलग रख दीजिए, उनसे ब्रेड क्रम्ब्स बना लीजिएगा. अब छोटी-छोटी स्टील की कटोरी लीजिए. उसमें थोड़ा सा तेल लगा दीजिए, ताकि बर्गर चिपके नहीं. 
  9. पहली लेयर नीचे गोल ब्रेड रखिए, उस पर हरी चटनी लगाइए. दूसरी लेयर उसके ऊपर आलू मसाले की मोटी टिक्की रखिए. तीसरी लेयर आलू के ऊपर प्याज का गोल स्लाइस रखिए. चौथी लेयर प्याज के ऊपर टमाटर का स्लाइस रखिए. पांचवीं लेयर सबसे ऊपर पनीर या चीज़ का टुकड़ा रखिए.
  10. अब बैटर में ईनो डालिए, ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से मिलाइए.
  11. बैटर फूलने लगेगा. अब इस बैटर को कटोरियों में भरी हुई फिलिंग के ऊपर डाल दीजिए. कटोरी को ऊपर तक भर दीजिए, थोड़ी जगह छोड़िए, क्योंकि स्टीम होने पर ये फूलेगा.
  12. अब एक बड़े बर्तन में पानी गरम कीजिए. उसके ऊपर छलनी या स्टीमर रखिए. कटोरियों को उस पर रखकर ढक्कन लगा दीजिए. 
  13. 15 मिनट तक मीडियम आंच पर स्टीम कीजिए. 15 मिनट बाद ढक्कन खोलिए, टूथपिक डालकर चेक कीजिए. अगर टूथपिक साफ निकले, तो समझिए बर्गर तैयार है.
  14. कटोरियों को बाहर निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दीजिए. फिर चाकू से किनारे छुड़ाकर पलट दीजिए. 
  15. नीचे ब्रेड वाली साइड ऊपर आ जाएगी, और ऊपर बेसन वाली साइड नीचे. 
  16. स्टीम बर्गर बनकर तैयार है इसे चटनी या सॉस के साथ करें और मजे लें.

ये भी पढ़ें- ठंड में रोटियां सूख कर हो जाती हैं पापड़, आटा गूंथते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान, रोटियां रहेंगी घंटों तक सॉफ्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burger, Burger Kaise Khana Chaiye, Burger Recipe, Healthy Burger Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com