Breakfast For Weight Loss: क्या आप अपना वजन कम करके एक हेल्दी लाइफ स्टाइल जीना चाहते हैं? आप अपने दिन की शुरूआत नाश्ते के साथ करते हैं! अगर हां तो बता दें कि सुबह का नाश्ता आपको हेल्दी और फिट रखने में मदद करने के साथ ही वेट लॉस में भी मदद कर सकता है. लेकिन तब जब आप इसे सही समय पर खाएं. कई रिसर्च में पता चला है कि आपके खाने का समय आपकी फिटनेस पर एक अहम भूमिका निभाता है. खासकर तब जब आप वजन कम करना चाह रहे हैं. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुई एक स्टडी के अनुसार, नाश्ता छोड़ने का मतलब सिर्फ खाना न करना नहीं है; यह अनहेल्दी लाइफस्टाइल से भी जुड़ा है. नाश्ता करना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही ये भी की इसे किस समय खाया जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नाश्ता करने का सही समय कौन सा है?
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मल्होत्रा ने बताया कि जागने के 30 मिनट के अंदर नाश्ता खा लिया जाना चाहिए. इसे बैलेंस और पौष्टिक बनाना जरूरी है. हालाँकि, अगर आपको सुबह जल्दी होती है और आप तुरंत पूरा नाश्ता नहीं कर सकते हैं, तो एक फल, मेवे, या एक गिलास दूध पी सकते हैं. एक या दो घंटे के अंदर भरपेट नाश्ता कर लें.
सबसे अच्छा नाश्ता कौन सा है?
अब, आइए इस बारे में बात करें कि वेट लॉस के लिए कौन सा नाश्ता बेहतर होता है. हाई प्रोटीन फूड्स को आप चुन सकते हैं. ये फैट को जमा होने के खतरे को कम करते हैं और आपको पूरे दिन पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. लेकिन कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का सेवन पूरी तरह से बंद न करें - ये आपकी बॉडी को पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं