विज्ञापन

करवा चौथ पर पाना है ग्लोइंग फेस? घर पर बनाकर लगाएं अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

करवा चौथ के खास मौके पर हर महिला की चाह होती है उसका चेहरा ग्लो करें और चमकता रहे. इसके लिए आज हम आपको अपराजिता फूल का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बनाना और इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है.

करवा चौथ पर पाना है ग्लोइंग फेस? घर पर बनाकर लगाएं अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार
अपराजिता फूल का फेस पैक कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Aparajita Phool ka Face Pack: सुहागिन महिलाओं को पूरे साल भर से करवा चौथ के पावन त्योहार का इंतजार रहता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसे में अब बस त्योहार में कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी ने तैयारियां करना शुरू कर दिया है. हर महिला की चाह होती है कि इस खास पर्व पर उसका चेहरे एकदम खिला हुआ और निखरा हुआ नजर आए. ऐसे में कुछ महिलाएं पार्लर में जा कर महंगे फेशियल करवाती हैं तो कुछ बाजार वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं. लेकिन घरेलू उपाय भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही अपराजिता का फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा निखर जाएगा और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा.

फेसपैक के लिए जरूरी चीजें

  • अपराजिता के फूल
  • दही
  • शहद

यह भी पढ़ें: नीम, रीठा और कड़ी पत्ते से घर पर बनाएं नेचुरल पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीका

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ians

कैसे बनाएं फेसपैक?

इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले 2–3 अपराजिता के फूलों को अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके बाद पानी के साथ इन फूलों को अच्छे से पीस लें. इससे एक पेस्ट तैयार हो जाएगा. अब इसके साथ 1 छोटा चम्मच दही और आधा से 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं फिर अच्छे से मिक्स कर लें. इससे एक पेस्ट तैयार हो जाएगा और यही आपका फेस पैक होगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फेसपैक को इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद फेस पैक की एक पतली सी लेयर अपने चेहरे पर लगाएं. फिर इसे कम से कम 10-15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद पानी की मदद से हल्के हाथों से फेस को रगड़ें और चेहरा धो लें. आखिर में तौलिए से थपथपाकर फेस को पोंछ लें और मॉइस्चराइजर लगा लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा निखर जाएगा और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा. 

फेस पैक क्यों है फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपराजिता के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स और प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं, जबकि दही का लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाकर चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है. वहीं, शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 16 शृंगार में शामिल आलता से सजाएं अपने पैर, करवाचौथ के लिए सेव करें ये लेटेस्ट डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Aprajita Flower
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com