विज्ञापन

आलू मटर की तरी वाली सब्जी कैसे बनाएं? जानें हलवाई जैसी स्वादिष्ट सब्जी बनाने का सही तरीका

क्या आप भी होटल जैसी स्वादिष्ट और चटपटी आलू मटर की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई करें.

आलू मटर की तरी वाली सब्जी कैसे बनाएं? जानें हलवाई जैसी स्वादिष्ट सब्जी बनाने का सही तरीका
आलू मटर की सब्जी कैसे बनाएं.
NDTV

आलू मटर की सब्जी एक ऐसी डिश है जिसे ज्यादातर भारतीय घरों में बनाया जाता है. लेकिन वो स्वाद नहीं आता जो होटल या ढाबे वाली सब्जी में आता है. घर वाली सब्जी फीकी लगती है, ग्रेवी पतली लगती है, रंग और खुशबू में फर्क होता है. अगर आप भी बिल्कुल होटल जैसी स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी घर पर बनाना चाहते हैं, तो हाल ही में यूट्यूब चैनल शेफ अशोक (Cooking With Chef Ashok) द्वारा रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका.

कैसे बनाएं शेफ स्टाइल आलू मटर की सब्जी- (How To Make Aloo Matar Ki Sabzi)

सामग्री-

  • हरे मटर- 1 किलो 
  • आलू- 4 मध्यम आकार के
  • प्याज- 3 मध्यम आकार के
  • टमाटर- 2 बड़े
  • लहसुन- 15-20 कलियां
  • अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
  • तेल- 3-4 बड़े चम्मच
  • बड़ी इलायची- 2
  • दालचीनी- 2 छोटे टुकड़े
  • लौंग- 3-4
  • साबुत लाल मिर्च- 2
  • साबुत धनिया- 1 छोटा चम्मच (हल्का कुटा हुआ)
  • साबुत जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- सजावट के लिए
  • चीनी- 1 चुटकी
  • गर्म पानी- आवश्यकता अनुसार

विधि-

  1. सबसे पहले हरे मटर छील लें. एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा नमक व एक चुटकी चीनी डाल दें. अब मटर को 3-4 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद मटर को छानकर तुरंत ठंडा कर लें ताकि उनका हरा रंग बरकरार रहे.
  2. आलू छीलकर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें और पानी में डाल दें. इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे.
  3. मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर, अदरक, लहसुन और थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च डालें. बिना पानी मिलाए गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
  4. कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग, साबुत लाल मिर्च, कुटा धनिया और जीरा डालें. मसालों के चटकने पर बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन होने तक भूनें.
  5. अब हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद तैयार टमाटर का पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
  6. भुने हुए मसाले में नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और भुनी हुई कसूरी मेथी डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट तक भून लें.
  7. अब आलू डालकर 2-3 मिनट तक मसाले में भूनें. फिर उबले हुए मटर मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं.
  8. गैस की आंच धीमी कर दें और सब्जी को 4-5 मिनट तक ढककर भूनें. यह स्टेप सब्जी में ढाबे जैसा स्वाद लाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.
  9. जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए और कढ़ाई में चिपकने लगे, तब गर्म पानी डालें. ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी इस्तेमाल करने से ग्रेवी का स्वाद बेहतर आता है.
  10. कढ़ाई ढककर धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें. आलू पूरी तरह नरम होने तक पकाएं.
  11. जब सब्जी तैयार हो जाए, तब गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. धनिया डालने के बाद सब्जी को दोबारा न पकाएं और गैस बंद कर दें.
  12. तैयार ढाबा स्टाइल आलू मटर की सब्जी को गरमा-गरम रोटी, पराठा, बटर नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें. गाढ़ी, मसालेदार और खुशबूदार यह सब्जी खाने वालों को जरूर पसंद आएगी.

यहां देखें पूरा वीडियो-

क्या है ढाबा स्टाइल स्वाद का सीक्रेट-

  • मटर को पहले उबालना
  • प्याज को अच्छी तरह सुनहरा भूनना
  • टमाटर, अदरक और लहसुन का गाढ़ा पेस्ट बनाना
  • आलू और मटर को मसालों के साथ सूखा भूनना
  • ठंडे की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करना
  • आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालना

ये भी पढ़ें- सर्दियों में आटे की पिन्नी कैसे बनाएं? जानें घर पर पंजाबी स्टाइल पिन्नी बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Matar Sabzi, Winter Recipe, Matar Ki Sabji Recipe, Aloo Rasedaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com