- सर्दियों का गरम नाश्ता पत्ता गोभी का पराठा.
- पत्ता गोभी पराठा एक टेस्टी रेसिपी है.
- पत्ता गोभी पराठा को आसानी से बना सकते हैं.
Cabbage Paratha Recipe: पत्ता गोभी सर्दियों के मौसम में आने वाली एक मौसमी सब्जी है. वैसे तो आपको सालभर पत्ता गोभी मिल जाएगी. लेकिन सर्दियों के मौसम में आने वाली फ्रेश गोभी की बात ही कुछ अलग होती है. पत्ता गोभी से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. इसको कई तरह के चाइनीज व्यंजन में में भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी पत्ता गोभी के पराठे बनाएं हैं. जी हां आपने हमें बिल्कुल सही सुना. पत्ता गोभी से स्वादिष्ट पराठे भी बनाएं जा सकते हैं. तो अगर आप भी अपने पराठों में कुछ अलग ट्विस्ट एड करना चाहते हैं, तो आप पत्ता गोभी के पराठे का सेवन कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इस रेसिपी को पॉपुलर शेफ कुणाल कपूर नें अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसे आप आसानी से घर पर ब्रेकफास्ट या विंटर हॉट ब्रेकफास्ट के रूप में खा सकते हैं. तो अगर आप भी शेफ की स्टाइल में इस रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो यहां देखें वीडियो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Spring Onion Benefits: सर्दियों में क्यों करना चाहिए हरी प्याज का सेवन? यहां जानें कमाल के फायदे
सामग्री-
- 3 टी स्पून तेल
- 1/2 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून घनिया बीज
- 2 टी स्पून चॉप अदरक
- 1 हरी मिर्च
- 1/3 कप प्याज
- 1/3 कप गाजर
- 4 कप पत्ता गोभी बारीक कटे
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून चाट मसाला
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
Moti Biryani Recipe: एक बार जरूर ट्राई करें ये स्पेशल बिरयानी की रेसिपी, इसके पहले कभी नहीं खाई होगी
डो तैयार करने के लिए-
- 2 कप आटा
- नमक एक चुटकी
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून घी
- पानी जरूरत अनुसार
- तेल जरूरत अनुसार
विधि-
- सबसे पहले अदरक, गाजर और पत्ता गोभी को बारीक काट लें.
- इसके बाद पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर इसमें हींग, जीरा, धनिया बीज डालें.
- इसके बाद इसमें कटी अदरक, हरी मिर्च और कटी हुई प्याज डालें.
- अब कद्दूकस गाजर और कटी हुई पत्ता गोभी में हल्का सा नमक डालकर 1-2 मिनट भूनें.
- फिर इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी डालकर मिला लें.
- फिर तैयार आटे से एक छोटा सा पोर्शन निकाल लें और इससे लोई बना कर इसके अंदर गोभी का तैयार मसाला भरें.
- हल्के हाथ से बेल कर पराठा तैयार करें.
- इसे पैन में डालकर तेल लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें.
- पराठा बनकर तैयार है आप इसे चटनी या रायता के साथ पेयर कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं