विज्ञापन

महंगे पाउडर जाएंगे भूल, बस रोज एक चम्मच लेने से तेजी से बढ़ेगा वजन, फटाफट नोट करें रेसिपी

अगर आपका भी शरीर दुबला-पतला है, तो आप बाजार में मिलने वाले पाउडर की जगह घर पर बने इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं. इसे ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, भुने चने और मिश्री से बनाया जाता है.

महंगे पाउडर जाएंगे भूल, बस रोज एक चम्मच लेने से तेजी से बढ़ेगा वजन, फटाफट नोट करें रेसिपी
वजन को कैसे बढ़ाएं. (Credit: Screengrab from YT Video @MaaYehKaiseKarun)

आज के समय में हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है. लेकिन समय की कमी के चलते वो अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते. जिसके चलते कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाता है, तो कुछ लोगों का वजन कम. कई लोग वजन को बढ़ाने के लिए मार्केट में मिलने वाले महंगे पाउडर का सेवन करते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप घर पर हेल्दी पाउडर बना सकते हैं. जी हां आपने बिलकुल सही सुना. हाल ही में हमें यूट्यूब चैनल @MaaYehKaiseKarun पर एक ऐसी ही रेसिपी मिली. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका. 

सबसे अच्छी बात यह पाउडर पूरी तरह से नेचुरल है, जिसे खाने से शरीर को भरपूर कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं वजन बढ़ाने वाला पाउडर- (How To Make Weight Gain Powder Recipe)

सामग्री-

  • मखाने
  • मूंगफली 
  • भुने हुए चने
  • काजू 
  • बादाम
  • कद्दू के बीज 
  • सूरजमुखी के बीज 
  • धागे वाली मिश्री 
  • हरी इलायची

विधि-

  1. इस पाउडर को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक सूखी कढ़ाई चढ़ाएं. इसमें मखानों को बिना घी या तेल के धीमी आंच पर सेक लें. जब मखाने ठंडे होकर एकदम कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें अलग निकाल लें.
  2. अब इसी कढ़ाई में मूंगफली को सूखा ही भून लें, ताकि उसके छिलके आसानी से निकल जाएं. मूंगफली में बहुत सारा प्रोटीन और गुड फैट्स होते हैं.
  3. इसके बाद भुने हुए चनों को भी कढ़ाई में 2 मिनट के लिए सेंक लें. भूनने से चनों की नमी खत्म हो जाती है और पाउडर लंबे समय तक खराब नहीं होता. सेंकने के बाद चने और मूंगफली के छिलके साफ कर लें.
  4. अब कढ़ाई में काजू, बादाम, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज एक साथ डालकर धीमी आंच पर थोड़ा सा सेंक लें, ताकि इनका भी मॉइस्चर खत्म हो जाए. 
  5. जब सभी चीजें अच्छी तरह ठंडी हो जाएं, तो इन्हें मिक्सी के जार में डालें. साथ में मीठे के लिए धागे वाली मिश्री का चूरा और खुशबू के लिए इलायची डाल लें.
  6. सब चीजों को अच्छे से पीसकर बारीक पाउडर बना लें और फिर छान लें. 
  7. आपका वेट गेन पाउडर तैयार है! इसे किसी साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रख लें.

क्या है सेवन करने का सही तरीका-

  • रोज रात को या सुबह एक गिलास गर्म दूध में 1 से 2 चम्मच यह पाउडर मिलाकर पिएं. 
  • अगर आप बहुत तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मिक्सी में एक गिलास दूध, एक केला और 2 चम्मच यह पाउडर डालकर बढ़िया सा शेक बना लें और इसे रोज पिएं. 
  • जो बच्चे घर से दूर रहते हैं, वे 250 ग्राम तैयार पाउडर में लगभग 125 ग्राम मिल्क पाउडर मिला लें. इसके बाद वे सिर्फ सादे पानी में भी इस पाउडर को घोलकर पी सकते हैं.

उम्र के हिसाब कितनी मात्रा सही- 

  • अगर आपके बच्चे छोटे हैं (3-4 साल), तो उन्हें दिन में सिर्फ 1 छोटा चम्मच (10 ग्राम) ही दें. 
  • वहीं 14-15 साल के किशोरों या बड़ों के लिए रोज 30 ग्राम यानी करीब 2 बड़े चम्मच की मात्रा बिल्कुल सही है. 
कुकिंग टिप्स- 
 
1. सभी ड्राई फ्रूट्स और बीजों को हमेशा एकदम लो-फ्लेम पर ही भूनें. इनका रंग नहीं बदलना चाहिए, बस इनकी नमी खत्म होनी चाहिए. 
2. तेज आंच पर भूनने से इनके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.
3. मिक्सी में पीसने से पहले सभी चीजों को पंखे की हवा में पूरी तरह ठंडा होने दें.
4. अगर गरम-गरम चीजें पीसेंगे, तो ड्राई फ्रूट्स अपना तेल छोड़ देंगे और पाउडर की जगह पेस्ट बन जाएगा.
5.चीनी की जगह हमेशा धागे वाली मिश्री का ही इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें- सिर्फ 2 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी हरी चटनी, फटाफट नोट करें शेफ हरपाल द्वारा शेयर सीक्रेट रेसिपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com