विज्ञापन

किस उम्र के बाद दूध नहीं पीना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें...

​Right Age To Drink Milk: दूध का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किस उम्र के बाद दूध का सेवन बंद कर देना चाहिए. अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

किस उम्र के बाद दूध नहीं पीना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें...
Milk Drinking Fact: दूध कब नहीं पीना चाहिए. (AI Generated Image)

Health Benefits Of Drinking Milk: अक्सर हम सभी बचपन से ही ये सुनते आए हैं कि बेटा, दूध पियोगे तो शक्ति आएगी. मम्मी-पापा से लेकर दादा-दादी तक, घर का हर बड़ा सदस्य दूध पीने की सलाह देता है. इसमें कोई शक नहीं कि दूध पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे वो सभी जरूरी तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं. ​लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कुछ लोगों को दूध पीने के बाद पेट में भारीपन या गैस की समस्या होने लगती है? आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या वाकई एक उम्र के बाद हमें दूध पीना बंद कर देना चाहिए? आइये जानते हैं FMRI गुड़गांव की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर दीप्ति खटूजा इस बारे में क्या कहती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कब दूध पीना बंद देना चाहिए- (When should one stop drinking milk)

डॉक्टर दीप्ति खटूजा के अनुसार, साइंटिफिक रिसर्च यह बताती है कि जैसे-जैसे भारतीयों की उम्र बढ़ती है, उनके शरीर की लैक्टोज (Lactose) को पचाने की क्षमता कम होने लगती है. ​लैक्टोज दूध में पाई जाने वाली एक नेचुरल शुगर है. इसे पचाने के लिए शरीर को 'लैक्टेज' एंजाइम की जरूरत होती है. बचपन में यह एंजाइम भरपूर होता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ शरीर इसे कम बनाने लगता है. यही वजह है कि बुजुर्गों या ढलती उम्र के लोगों को दूध आसानी से नहीं पचता.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

​क्या दूध पीना छोड़ देना चाहिए- (Should one stop drinking milk)

​अगर आप सोच रहे हैं कि आज से ही दूध पीना बंद कर देना चाहिए, तो रुकिए! डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको दूध पीने से कोई दिक्कत नहीं हो रही है और आपका पाचन तंत्र इसे अच्छे से स्वीकार कर रहा है, तो आप इसे बेझिझक पीना जारी रख सकते हैं. ​लेकिन, जिन्हें दूध भारी लगता है, उनके लिए दही (Curd) एक बेहतरीन विकल्प है. उम्र बढ़ने पर दूध की जगह दही का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दही में भी कैल्शियम और प्रोटीन उतनी ही मात्रा में होते हैं, साथ ही यह पचने में भी बहुत हल्का होता है. दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट को भी साफ रखते हैं.

दूध पीने के फायदे- (Doodh Pine Ke Fayde)

  1. ​हड्डियों और दांतों- कैल्शियम और फास्फोरस का सबसे अच्छा सोर्स दूध ही है. यह बुढ़ापे में हड्डियों को कमजोर होने (ऑस्टियोपोरोसिस) से बचाता है.
  2. ​मसल्स- शरीर की मरम्मत और मांसपेशियों को ताकत देने के लिए इसमें हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है.
  3. ​विटामिन्स- विटामिन B12, विटामिन D, विटामिन A और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
  4. ​बेहतर नींद और पाचन- रात को हल्का गर्म दूध पीने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.

ये भी पढ़ें- तन-मन के लिए क्यों जरूरी है योगासन? जानें रोजाना योग करने के फायदे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doodh Kab Peena Band Kar Dena Chahiye, When Should Stop Drinking Milk Doctor Tell All About, ​Right Age To Drink Milk, ​Bone Health Tips, ​Lactose Intolerance In Indians
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com