विज्ञापन

बिना किसी झंझट के बनाएं दानेदार सिंघाड़े का हलवा, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

सिंघाड़े का हलवा बनाने का सबसे आसान तरीका, व्रत में कम समय में बनकर हो जाएगा तैयार.

बिना किसी झंझट के बनाएं दानेदार सिंघाड़े का हलवा, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
सिंघाड़े के आटे का हलवा कैसे बनाएं?
Canva

व्रत में ज्यादातर लोग साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूड़ी और गरमा-गरम सिंघाड़े का हलवा खाना पसंद करते हैं. सिंघाड़े के आटे का हलवा स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. यह खाने में जितना टेस्टी होता है, बनाने में उतना ही आसान. लेकिन कई लोगों की अक्सर एक शिकायत रहती है कि जब वो इस हलवे को बनाते हैं, तो दानेदार नहीं बनता है. क्या आपके साथ भी यही समस्या होती है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको परफेक्ट सिंघाड़े के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं. 

कैसे बनाएं दानेदार सिंघाड़े के आटे का हलवा-

सामग्री-

  • ​सिंघाड़े का आटा: 1 कप
  • ​देसी घी: ½ कप 
  • ​चीनी: ¾ कप 
  • ​पानी: 2 से ढाई कप
  • ​इलायची पाउडर: ½ छोटी चम्मच 
  • ​काजू और बादाम: बारीक कटे हुए 
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी डालें और गरम करें. अब इसमें कटे हुए काजू और बादाम डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें.
  2. अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ पूरा देसी घी डाल दें. जब घी हल्का गरम हो जाए, तो इसमें सिंघाड़े का आटा डालें. गैस की फ्लेम को धीमा रखें और आटे को लगातार चलाते हुए भूनें. 
  3. आटा धीरे-धीरे अपना रंग बदलेगा और इसमें से बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी. जब आटा हल्का ब्राउन हो जाए, तो समझिए यह अच्छे से भून चुका है.
  4. आटा भूनने के बाद गैस को एकदम धीमा कर दें. अब इसमें धीरे-धीरे करके पानी डालें और दूसरे हाथ से चम्मच या व्हिस्क को लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से हलवे में बिल्कुल भी गांठें नहीं पड़ेंगी.
  5. जब पानी आटे में अच्छे से मिक्स हो जाए और हलवा थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें. 
  6. अब हलवे को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि हलवा कढ़ाई के किनारे न छोड़ने लगे. 
  7. आखिर में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें. बस, आपका गरमा-गरम और टेस्टी सिंघाड़े का हलवा तैयार है.

​हलवा बनाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान- 

  • ​सिंघाड़े का आटा बहुत जल्दी जल जाता है, इसलिए इसे हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें.
  • अगर आप हलवे में हल्का गुनगुना या गरम पानी मिलाएंगे, तो हलवा बहुत ही सॉफ्ट बनेगा और गांठें भी नहीं बनेंगी.

ये भी पढ़ें- ​गैस चूल्हा भी रहेगा साफ और दूध भी नहीं गिरेगा, जानिए दूध उबालने की सीक्रेट ट्रिक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Chestnut Flour, Water Chestnut Flour Recipes, Singhara Atta, Singhara Atta Fayde, Singhara Atta For Vrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com