विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2021

Watch: Garlic Paneer Gravy: पनीर है पसंद तो एक बार चखें पनीर लेहसुनी Must-Try Recipe

किसी भी वेजीटेरियन से पूछें, तो उनका पसंदीदा भोजन पनीर होगा. नरम, मलाईदार पनीर का उपयोग इतने स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जा सकता है.

Watch: Garlic Paneer Gravy: पनीर है पसंद तो एक बार चखें पनीर लेहसुनी Must-Try Recipe
  • पनीर लगभग सभी घरों में एक मुख्य सामग्री बन गया है.
  • भारतीय सब्ज़ियां हमेशा किसी भी समय के लिए हिट होती हैं.
  • गार्लिक पनीर ग्रेवी या पनीर लेहसुनी एक बहुत ही स्वाद रेसिपी है.

किसी भी वेजीटेरियन से पूछें, तो उनका पसंदीदा भोजन पनीर होगा. नरम, मलाईदार पनीर का उपयोग इतने स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जा सकता है कि यह दुनिया भर के लगभग सभी घरों में एक मुख्य सामग्री बन गया है. पनीर से बनी भारतीय सब्ज़ियां हमेशा किसी भी समय के लिए हिट होती हैं. इसे किसी भी तरीके से बनाएं, किसी भी रेसिपी का उपयोग करें, आप अंत में अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर ही लेंगे. क्योंकि जो भी लोग  पनीर खाने के शौकीन हैं उनके लिए हम एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं. जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए.

गार्लिक पनीर ग्रेवी या पनीर लेहसुनी एक बहुत ही स्वाद रेसिपी है जिसमें लहसुन का तीखा स्वाद आता है. इस खास रेसिपी को यूट्यूब चैनल 'फूड फटाफट' पर शेयर गई थी और अब हम इसे आप सभी के साथ शेयर कर रहे हैं.

गार्लिक पनीर ग्रेवी की स्टेप बाइ स्टेप रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

स्टेप 1-  तेल गरम करें, जीरा, इलाइची और कटे हुए प्याज़ डालें. प्याज को गुलाबी होने तक तलें.

स्टेप 2 - कटे हुए टमाटर, लहसुन, अदरक और काजू डालें.

स्टेप 3 - धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार थोड़ा नमक डालें. मसाले को अच्छे से भून लें.

स्टेप 4 - थोड़ा पानी डालें, ढककर इसे 5 मिनट तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल न जाए.

स्टेप 5 - प्याज़-टमाटर के मिश्रण को ठंडा होने दें और पीसकर पेस्ट बना लें.

स्टेप 6 - फिर से थोड़ा तेल गरम करें, उसमें जीरा, जूनियन कटी अदरक, हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालें.

स्टेप 7 - बहुत सारा लहसुन डाले और इसे भूनें. प्याज-टमाटर का पेस्ट, दही और नमक डालें. इसके अलावा, हल्की मिठास देने के लिए चीनी के पानी का छींटा दें.

स्टेप 8 - आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें. फिर ताजे पनीर क्यूब्स को इसमें टॉस करें, अच्छी तरह से मिलाएं और बस एक मिनट के लिए पकाएं. अंत में, आप इस डिश में थोड़ी सी क्रीम भी डाल सकते हैं.

गार्लिक पनीर की रेसिपी वीडियो के लिए क्लिक करें

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

9 Different Names Of Pani Puri: पानी पूरी के 9 अलग-अलग नाम, क्या आप जानते हैं?

Fruits For Diabetes: डायबिटीज के हैं मरीज तो जरूर खाएं ये चार फल!

Tea-Time Special: टी टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है यह चना दाल ढोकला (Recipe Inside)

5 Best Mutton Korma Recipes: मटन खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें अवधी गोश्त कोरमा से लेकर धानिवाल कोरमा की ये रेसिपीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic Paneer Gravy, Paneer Lehsuni, Garlic Paneer Recipe, Garlic Paneer Recipe Video, Paneer Lehsuni Recipe, Paneer Lehsuni Recipe Video, पनीर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com