विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: ट्राई करें फलाहारी उपमा, स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर, नोट करें रेसिपी

बोरिंग खाने को कहें बाय-बाय और नवरात्र व्रत में ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर फलाहारी उपमा.

आज क्या बनाऊं: ट्राई करें फलाहारी उपमा, स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर, नोट करें रेसिपी
कैसे बनाएं व्रत वाला उपमा. (Credit: Screengrab from Instagram the.food.talks)

नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है. इस दौरान बहुत से भक्त माता कि आराधना के लिए पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं. लेकिन व्रत में रोज-रोज वही बोरिंग खाना खाने का मन नहीं करता है. अगर आप भी व्रत में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हाल ही में हमें इंस्टाग्राम (the.food.talks) पर एक ऐसी ही रेसिपी मिली है. जिसे आप बहुत कम समय में आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं इसे.

कैसे बनाएं फलाहारी उपमा- 

सामग्री-

  • ​समक के चावल- 1 कप
  • ​फ्रेश दही - 1 कप
  • ​कद्दूकस किया हुआ फ्रेश पनीर - 100 ग्राम
  • ​हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • ​अदरक - 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
  • ​करी पत्ता - 8 से 10
  • ​जीरा और भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ​मूंगफली - आधा कप
  • ​गाजर - 1 बारीक कटी हुई
  • ​हरा धनिया - थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • ​व्रत वाला नमक (सेंधा नमक) - स्वादानुसार
  • ​तेल या घी - 1-2 चम्मच
  • ​पानी - लगभग 1 गिलास

विधि-

​1. चावल भिगोएं- 

सबसे पहले एक कप समक के चावल को अच्छे से धोकर करीब 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. हालांकि, अगर आपके पास समय कम है, तो आप इस स्टेप को छोड़ भी सकते हैं.

​2. दही का मिक्स- 

अब एक बड़े बाउल में 1 कप दही लें. इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, थोड़े से करी पत्ते, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर, थोड़ा सा हरा धनिया और 1 गिलास पानी मिला लें. इस सारे मिश्रण को अच्छी तरह फेंटकर अलग रख दें.

3. ​तड़का लगाएं- 

अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें 1 चम्मच तेल डालें. तेल गर्म होने पर 1 छोटा चम्मच जीरा और कुछ करी पत्ते डालें. जब ये चटकने लगें, तो इसमें आधा कप मूंगफली डालकर अच्छी तरह भून लें.

4. ​सब्जियां पकाएं- 

मूंगफली भुनने के बाद पैन में बारीक कटी हुई गाजर और थोड़ा सा नमक डालें और इसे हल्का सा पकने दें.

5. ​चावल और पेस्ट मिलाएं- 

इसके बाद पैन में भीगे हुए समक के चावल डालें और इसे एक मिनट के लिए अच्छे से चलाएं. अब इसमें पहले से तैयार किया हुआ दही वाला मिश्रण डाल दें.

6. ​धीमी आंच पर पकाएं- 

पैन को ढककर धीमी आंच पर पकने दें. अगर आपको लगे कि पानी कम है, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी और मिला सकते हैं.

7. ​घी के साथ सर्व करें- 

जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और उपमा पैन छोड़ने लगे, तब ऊपर से थोड़ा सा देसी घी डालकर इसे गरमा-गरम सर्व करें.

फलाहारी उपमा खाने के फायदे-

  • समक के चावल हल्के होते हैं और व्रत के दौरान पेट पर ज्यादा भारी नहीं पड़ते.
  • पनीर से प्रोटीन मिलता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती.
  • मूंगफली हेल्दी फैट और एनर्जी का अच्छा सोर्स है.
  • दही मिलाने से उपमा का स्वाद बढ़ता है और यह क्रीमी टेक्सचर देता है.

ये भी पढ़ें- शक्कर को चींटियों से बचाने का सबसे आसान तरीका, हर किसी को होना चाहिए पता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upma Recipe, Upma Recipe Breakfast, Upma Recipe In Hindi, Upma Recipe Video, Vrat Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com