विज्ञापन

नवरात्रि व्रत में सुस्त महसूस कर रहे हैं, अमरंथ की ये 1 कटोरी रखेगी दिनभर एनर्जेटिक, देखें वीडियो

व्रत में पूरा दिन भूखा रहने से शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में अगर आप इस इस रेसपी को बनाते हैं, तो एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं.

नवरात्रि व्रत में सुस्त महसूस कर रहे हैं, अमरंथ की ये 1 कटोरी रखेगी दिनभर एनर्जेटिक, देखें वीडियो
अमरंथ की रेसिपी
NDTV

नवरात्रि व्रत के दिनों में अक्सर शरीर सुस्त पड़ने लगता है और एनर्जी लेवल गिर जाता है. साबूदाना की पारंपरिक रेसिपीज अपनी जगह सही हैं, लेकिन अगर आप कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो स्वाद और पोषण दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो अमरंथ यानी राजगिरा की यह खास डिश एक बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाती है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जरूरी मिनरल्स आपको पूरे दिन तरोताजा बनाए रखते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • राजगिरा (½ कप)
  • दूध (3 कप)
  • बादाम (10 से 12)
  • दूध (¼ कप बादाम पीसने के लिए) 
  • मिश्री या खांड (⅓ कप)
  • काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कटे हुए (2 चम्मच)
  • इलायची पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • ताजे फल (1 कप)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले ½ कप राजगिरा को बारीक छलनी में रखकर साफ पानी से हल्के हाथों धो लें.
  2. धोने के बाद इसे आधे घंटे के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें ताकि दाने अच्छी तरह से फूल जाएं.
  3. भिगोए हुए बादाम के छिलके उतार लें, इन्हें मिक्सी के जार में ¼ कप दूध के साथ डालकर एकदम बारीक और स्मूथ पीस लें.
  4. एक भारी तले की कढ़ाई को पहले थोड़े से पानी से गीला करें.
  5. अब इसमें 3 कप दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल आने दें.
  6. जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, उसमें तैयार किया हुआ बादाम का पेस्ट डालकर चलाएं.
  7. इसके बाद भिगोए हुए राजगिरा का सारा पानी निकालकर उसे धीरे-धीरे उबलते दूध में मिला दें.
  8. गैस की आंच धीमी कर दें, इसी समय कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें ताकि वे खीर के साथ पककर नरम हो जाएं.
  9. मिश्रण को गाढ़ा होने और राजगिरा के सॉफ्ट होने तक 15 से 20 मिनट पकाएं.
  10. बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें.
  11. जब राजगिरा पूरी तरह पक जाए, तब इसमें मिश्री और इलायची पाउडर मिलाएं.
  12. 2 से 3 मिनट और पकाएं ताकि मिश्री घुल जाए, फिर गैस बंद कर दें. 
  13. खीर को कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा होने दें.
  14. जब यह हल्की गुनुगुनी या ठंडी हो जाए, तब इसमें कटे हुए सेब, अनार के दाने और अपनी पसंद के ताजे फल मिलाकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: ये 3 देसी ड्रिंक्स हैं शुगर में रामबाण, जानें ब्लड शुगर कम करने के लिए कैसे बनाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajgira, Rajgira Benefits, Rajgira Kheer, Navrarti Vrat Recipe, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com