गट्टे की सब्जी बनाने की रेसिपी क्या है?
NDTV
जब समझ न आए कि आज खाने में क्या खास बनाया जाए, तो क्यों न कुछ पारंपरिक और मुंह में घुल जाने वाली डिश ट्राई की जाए? आज हम बात कर रहे हैं बेसन के नरम-मुलायम गट्टे और चटपटी दही वाली ग्रेवी की, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि बिना किसी झंझट के घर में मौजूद मसालों से ही ढाबे जैसा स्वाद मिल जाता है, जब गरम-गरम रोटियों या पराठों के साथ यह सब्जी परोसी जाती है, तो इसका मजा ही अलग होता है.
@NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान और टेस्टी रेसिपी शेयर की है.
देखिए वीडियो...
सामग्री:
- बेसन (1 कप)
- दही (ग्रेवी और आटे के लिए)
- तेल (मोइन और तड़के के लिए)
- नमक
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- अजवाइन
- कसूरी मेथी
- जीरा
- हींग
- दालचीनी
- काली मिर्च
- लौंग
- बड़ी इलायची के दाने
- तेज पत्ता
- टमाटर (2)
- हरी मिर्च (1)
- अदरक का टुकड़ा
बनाने की विधि:
- 1 कप बेसन में नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया, अजवाइन, थोड़ा सा तेल और दही मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें.
- अब इसके लंबे रोल बनाकर उबलते पानी में उबाल लें.
- पानी से निकालकर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
- टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट पीस लें साथ ही, एक कटोरी में दही के साथ सूखे मसाले मिलाकर फेंट लें.
- कढ़ाई में तेल गरम करें.
- उसमें जीरा, हींग, खड़े मसाले और तेज पत्ता डालें.
- फिर टमाटर का पेस्ट डालकर भून लें.
- मसाले में दही का मिश्रण और थोड़ा पानी डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं.
- अब इसमें कटे हुए गट्टे, नमक, कसूरी मेथी और ऊपर से हरा धनिया मिलाएं.
- लीजिए, आपकी गरमा-गरम स्वादिष्ट गट्टे की सब्जी तैयार है.
इसे भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं फाइबर-प्रोटीन से भरपूर ये हरा सूप, देखें रेसिपी वीडियो
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gatte Ki Sabji Kaise Banaye, Rajasthani Gatte Ki Sabzi, Gatte Ki Sabji Recipe, Food, Nisha Madhulika