विज्ञापन

हिमाचल की शान है पहाड़ी Bread Siddhu, जानें महत्व और इसे बनाने का तरीका

​Traditional Himachali Dish: सिद्दू सिर्फ एक डिश नहीं है, बल्कि हिमाचल के लोगों के लिए एक याद है, एक परंपरा है और घर का अहसास है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर इस पहाड़ी ब्रेड में ऐसा क्या खास है.

हिमाचल की शान है पहाड़ी Bread Siddhu, जानें महत्व और इसे बनाने का तरीका
Pahadi Food: सिर्फ रोटी नहीं, पहाड़ों का प्यार है यह डिश. (AI Generated Image)

Mountain Cuisine In India: खाने की बात जब भी होती है दुनियाभर में भारत का नाम सबसे पहले लिया जाता है. क्योंकि यहां आपको हर राज्य में एक अनूठा स्वाद मिलेगा. ​आज हम हिमाचल प्रदेश की एक खास रेसिपी के बारे में बात कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने का मज़ा ही कुछ और है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन अगर आप यहां आए और गरमा-गरम 'सिद्दू' (Siddhu) नहीं खाया, तो समझो आपकी ट्रिप अधूरी रह गई. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये डिश और कैसे होती है तैयार.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है सिद्दू? (What Is Bread Siddhu)

​आसान शब्दों में कहें तो सिद्दू एक तरह की 'खमीर वाली भरवां रोटी' है जिसे तवे पर सेंकने के बजाय भाप (Steam) में पकाया जाता है. यह बाहर से बहुत ही मुलायम और अंदर से मसालों व ड्राई फ्रूट्स के फ्लेवर से भरपूर होता है. इसकी बनावट आधे चांद (Half-moon) जैसी होती है. कहा जाता है कि इसका यह आकार उन चरवाहों को समर्पित है जो रात में चांद की रोशनी के सहारे पहाड़ों पर चलते थे.

​सिद्दू का इतिहास- (History Of Bread Siddhu)

​सिद्दू का इतिहास सदियों पुराना है. पुराने समय में जब चरवाहे अपने भेड़-बकरियों को लेकर ऊंचे पहाड़ों पर जाते थे, तो उन्हें ऐसा खाना चाहिए था जो पेट भी भरे, शरीर को गर्म रखे और जिसे साथ ले जाना आसान हो. यहीं से सिद्दू की शुरुआत हुई. ​माना जाता है कि सिद्दू सबसे पहले शिमला के 'महासू' इलाके में बनना शुरू हुआ था. कुछ लोग कहते हैं कि 'सिद्दू' शब्द तिब्बती शब्द 'त्से-दो' (Tse-doe) से आया है, जिसका मतलब होता है भाप में पकी हुई रोटी.

​हर इलाके का अपना अलग स्वाद-

​हिमाचल में आप जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, सिद्दू का स्वाद बदलता जाएगा. हर घर और हर इलाके की अपनी एक खास रेसिपी है.

Latest and Breaking News on NDTV

​​घर पर कैसे बनाएं सिद्दू-  (How To Make Bread Siddhu At Home)

​अगर आप घर बैठे हिमाचल का स्वाद चखना चाहते हैं, तो इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं है. 

सामग्री- 

  • ​आटा
  • ​यीस्ट
  • ​स्टफिंग के लिए- आधा कप धुली उड़द दाल, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, हींग और हरा धनिया.
  • ​घी 

विधि-

  • ​सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ी चीनी और यीस्ट डालकर फूलने दें. अब आटे में नमक, थोड़ा घी और यह यीस्ट वाला पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसे करीब 3-4 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें ताकि आटा अच्छे से फूल जाए.
  • भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लें. इसमें अदरक, मिर्च, हींग, नमक और सारे सूखे मसाले मिला दें.
  • आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा मोटा बेलें. बीच में दाल का मसाला रखें और इसे आधे चांद की तरह मोड़ दें. किनारों को उंगलियों से दबाकर एक सुंदर डिजाइन बना दें.
  • एक मोमो मेकर या इडली स्टैंड लें. उसे घी से चिकना करें और सिद्दू को इसमें रखकर 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं.
  • ​जब सिद्दू पककर फूल जाए और खुशबू आने लगे, तो इसे बाहर निकालें. इसे बीच से काटें, ऊपर से खूब सारा देसी घी डालें और पुदीने या सूखी लाल मिर्च की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

ये भी पढ़ें- Healthy And Tasty Dinner Recipe: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ क्विक और हेल्दी, तो इन 4 डिशेज को जरूर करें ट्राई

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Traditional Himachali Dish, What Is Himachali Siddhu, Bread Siddhu History And Recipe, Siddhu Recipe, Himachali Siddhu, Himachal Pradesh Tourism, Pahadi Food, Steamed Bread, How To Make Siddhu At Home, Mountain Cuisine India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com