विज्ञापन

Healthy And Tasty Dinner Recipe: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ क्विक और हेल्दी, तो इन 4 डिशेज को जरूर करें ट्राई

Healthy And Tasty Dinner: क्या आप भी रोज-रोज डिनर में क्या बनाएं इस बात से हैं परेशान, तो इन 4 डिशेज को जरूर करें ट्राई. उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

Healthy And Tasty Dinner Recipe: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ क्विक और हेल्दी, तो इन 4 डिशेज को जरूर करें ट्राई
Healthy And Tasty Dinner: डिनर में क्या बनाएं.

Healthy And Tasty Dinner Recipe: दिनभर की थकान के बाद रात के समय हममें से ज्यादातर लोग किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहते हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सके. क्योंकि जब भी फैमिली की बात आती है, तो उनकी सेहत का ख्याल भी हमें सताता है. डिनर, दिन का आखिरी मील होता है और यह आपके लिए उतना ही महत्व रखता है जितना कि अन्य मील. अगर आप भी रात के खाने में घर के बच्चे से लेकर बड़े तक को खुश करना चाहते हैं और उन्हें हेल्दी भी खिलाना चाहते हैं, तो इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन डिशेज के बारे में.

Latest and Breaking News on NDTV

टेस्टी और हेल्दी डिनर रेसिपीज- (Healthy And Tasty Dinner Recipes)

1. पालक पनीर-

पालक पनीर एक क्लासिक वेजिटेरियन डिश है, जो ज्यादातर लोगों की फेवरेट है. पालक की एक बढ़िया और क्रीमी ग्रेवी तैयार करके इसमें पनीर के पीस डाले जाते है, इसे आप चावल या रोटी किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात की पालक और पनीर दोनों को ही पोषण का खजाना कहा जाता है.

2. केरल मटन स्टू-

यह स्वादिष्ट स्टू मटन, नारियल, आलू, गाजर और मिर्च से तैयार किया जाता है. प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर इस हेल्दी मटन रेसिपी को आप अपने डिनर ऑप्शन के लिए बना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. लो फैट पैपर चिकन ड्राई-

यह आंध्र स्टाइल में बनी चिकन रेसिपी है, यह लो फैट पैपर चिकन ड्राई डिनर के लिए काफी लाइट डिश है. इस हेल्दी चिकन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

4. बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल-

बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल रात के खाने के लिए एकदम परफेक्ट डिश है, जब आप कुछ फ्रेश और हेल्दी खाना चाहते हैं. इस डिश में आप अपनी पसंद की सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com