क्या मोबाइल और लैपटॉप ने कमजोर कर दी हैं आपकी भी आंखें? तो महंगी दवाओं की जगह डाइट में शामिल करें पोषण से भरपूर चीजें. अगर आप बिना किसी झंझट के अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो किचन में रखी कुछ खास चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. दरअसल आज की भागदौड़ भरी लाइफ और स्क्रीन के सामने घंटों बिताने से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है. आइए जानते हैं हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं- (What To Eat For Eyesight)
1. गाजर-
गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है. विटामिन-ए हमारी आंखों के पर्दे को हेल्दी रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है. यह रोशनी को दिमाग तक पहुंचाने वाले सिग्नल्स को भी बेहतर करता है.
कैसे करें डाइट में शामिल- गाजर का जूस, सलाद, सब्जी और सूप.

Photo Credit: Unsplash
2. हरी पत्तेदार सब्जियां-
पालक, मेथी और सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं हैं. इनमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नाम के दो खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों को सूरज की तेज हानिकारक किरणों और मोबाइल-लैपटॉप की ब्लू लाइट से बचाते हैं. इसके अलावा, इनमें विटामिन-सी भी होता है जो आंखों की नसों को मजबूत करता है.
3. खट्टे फल-
विटामिन-सी से भरपूर खट्टे फल आंखों के टिशू को हेल्दी रखने का काम करते हैं. संतरा, मौसमी, नींबू और खासकर आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुपरफूड माने जाते हैं. विटामिन-सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंखों की कमजोरी और मोतियाबिंद जैसी दिक्कतों के खतरे को कम करता है.
कैसे करें डाइट में शामिल- जूस बनाकर पी सकते हैं, फल के रूप में ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
4. ड्राई फ्रूट्स और नट्स-
बादाम, अखरोट और सूरजमुखी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं. विटामिन-ई आंखों की कोशिकाओं को टूटने से बचाता है और उन्हें जवान रखता है.
कैसे करें डाइट में शामिल- 4-5 बादाम भिगोकर खा सकते हैं, इसे सलाद में स्मूदी में डालकर खा सकते हैं.
5. अंडे-
अंडे को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, और यह आंखों की रोशनी के लिए भी उतना ही जरूरी है. अंडे की जर्दी में ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जिंक हमारे शरीर को विटामिन-ए का सही इस्तेमाल करने में मदद करता है.
कैसे करें डाइट में शामिल- अंडे को आप ब्रेकफास्ट में लंच और डिनर में कई तरह से शामिल कर सकते हैं, जैसे उबले अंडे, ऑमलेट, अंडा करी.
FMRI गुरुग्राम की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीप्ति खटूजा ने इस सवाल पर एक दिलचस्प बात बताई.
ये भी पढ़ें- अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल ये साधारण सा पत्ता, जानें किन लोगों को और कैसे करना चाहिए डाइट में शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं