विज्ञापन

लिवर को रखना है हेल्दी? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाए

डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन सी सब्जी, फ्रूट और डिंक का सेवन है सबसे अच्छा.

लिवर को रखना है हेल्दी? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाए
लिवर को कैसे साफ रखें.
NDTV

लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो हमारे लिए हफ्ते के सातों दिन, चौबीस घंटे बिना रुके काम करता है. यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने, खाना पचाने और एनर्जी स्टोर करने का काम करता है. लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर ही पड़ता है. जिसके चलते फैटी लिवर और दूसरी कई गंभीर बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं.

​अगर आप भी अपने लिवर को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं, तो डॉक्टर सलीम जैदी द्वारा बताई इस आसान डाइट प्लान को अपना सकते हैं.

 लिवर को हेल्दी रखने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाना चाहिए-

​1. ब्रेकफास्ट- 

​दिन की शुरुआत एक ऐसी ड्रिंक के साथ करें जो आपके लिवर की सफाई कर सके. डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, ब्लैक कॉफी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होती है. सुबह बिना चीनी और दूध वाली एक कप ब्लैक कॉफी पीने से लिवर की सेहत सुधरती है.

​इसके बाद ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा खाएं जो पोषण से भरपूर हो. नाश्ते में आप मुट्ठी भर अखरोट शामिल कर सकते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही, ओट्स या पोहे जैसी हल्की और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं.

​2. लंच- 

  • ​दोपहर के खाने में ऐसी सब्जियों और सीड्स को शामिल करें जो लिवर को अंदर से मजबूत बनाएं.
  • लंच में सलाद के रूप में चुकंदर का इस्तेमाल जरूर करें. चुकंदर का जूस या सलाद लिवर के खून को साफ करने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में बहुत असरदार होता है.
  • ​विटामिन-सी से भरपूर आंवला लिवर का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. आप दोपहर के खाने के साथ आंवले का जूस या एक कच्चा आंवला खा सकते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.
  • आप अपने खाने या सलाद पर एक चम्मच भुने हुए अलसी के बीज छिड़क सकते हैं. यह फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में बहुत मदद कर सकते हैं.

​3. शाम का स्नैक और डिनर- 

  • शाम के समय जब हल्की भूख लगे, तो अनहेल्दी स्नैक्स खाने के बजाय ग्रीन टी या थोड़े से ड्राई फ्रूट्स खाएं.
  • डिनर हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए.
  • ​रात को सोने से पहले या डिनर में हल्दी का सेवन बहुत गुणकारी होता है. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है और सूजन कम करता है. आप चाहें तो एक चुटकी हल्दी गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं.
  • ​डिनर में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल और रोटी या पतली खिचड़ी जैसी हल्की चीजें ही खाएं. रात के समय ज्यादा ऑयली या जंक फूड खाने से बचें क्योंकि इससे लिवर पर रातभर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: कंघी करते ही हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? कहीं इन 4 चीजों की कमी तो नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liver Detox, Liver Detox At Home, Liver Detox Diet, Liver Detox Drink, Liver Saaf Karne Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com