विज्ञापन

अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल ये साधारण सा पत्ता, जानें किन लोगों को और कैसे करना चाहिए डाइट में शामिल

क्या आप भी वेजिटेरियन हैं और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर फूड्स की तलाश कर रहे हैं, तो मोरिंगा को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल ये साधारण सा पत्ता, जानें किन लोगों को और कैसे करना चाहिए डाइट में शामिल
मोरिंगा को कैसे करें डाइट में शामिल.
NDTV

आज के समय में ज्यादातर लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह के सुपरफूड्स और महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके आसपास ही एक ऐसा पौधा मौजूद है, जिसके आगे अंडे और चिकन भी फेल हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं मोरिंगा यानी सहजन की. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, मोरिंगा को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह सेहत के लिए क्यों इतना खास है, इसे किसे खाना चाहिए और इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

​मोरिंगा में क्या-क्या पाया जाता है?

मोरिंगा की पत्तियों में दूध से कई गुना ज्यादा कैल्शियम, संतरे से ज्यादा विटामिन सी, गाजर से ज्यादा विटामिन ए और केले से ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है. इसके अलावा, इसमें भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. 

मोरिंगा को डाइट में कैसे करें शामिल- (How To Include Moringa In Diet)

​1. मोरिंगा पाउडर- 

मार्केट में या घर पर ही सुखाई गई पत्तियों से बना पाउडर आसानी से मिल जाता है. आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं.

​2. सब्जी या सूप- 

सहजन की फलियों की सब्जी या सूप बनाकर आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

​3. स्मूदी या चाय- 

अगर आप सुबह ग्रीन टी पीते हैं, तो उसकी जगह मोरिंगा की पत्तियों की चाय या अपनी फेवरेट फ्रूट स्मूदी में एक चुटकी पाउडर मिला सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

किन लोगों को करना चाहिए डाइट में शामिल-

  1. इम्यूनिटी- अगर आपको मौसम बदलते ही जल्दी सर्दी-जुकाम या बुखार हो जाता है, तो मोरिंगा आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है.
  2. ​वेट लॉस- जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए मोरिंगा वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की आदत छूटती है.
  3. ​जोड़ों का दर्द- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में दर्द और कमजोरी आम बात है. मोरिंगा में मौजूद कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत दे सकते हैं.
  4. ​डायबिटीज- यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार माना गया है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती.
  5. ​स्किन और बालों- अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं या चेहरे पर चमक चली गई है, तो मोरिंगा का सेवन आपके अंदर से खून को साफ करके नेचुरल ग्लो लाने का काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें- Janmashtami Special: बिना चाशनी के सिर्फ 1 कटोरी बेसन से झटपट बनाएं कान्हा का प्रिय भोग मोहन पेड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Ke Fayde, Moringa Recipes For Health, How To Use Moringa, Moringa Health Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com