आंखें चेहरे की खूबसूरती का अहम हिस्सा होती हैं. नींद पूरी न होने, ज्यादा स्क्रीन देखने, तनाव और सही डाइट न लेने का असर आंखों के आसपास साफ दिखाई दे सकता है. डार्क सर्कल, पफीनेस और थकी हुई आंखें चेहरे की रौनक कम कर देती हैं. ऐसे में सिर्फ मेकअप पर निर्भर रहने के बजाय आंखों की रोजाना देखभाल करना जरूरी है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि पर्याप्त नींद, संतुलित खानपान, स्क्रीन से ब्रेक और आंखों की सही हाइजीन को रूटीन का हिस्सा बनाकर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है. कुछ आसान मेकअप टिप्स भी आंखों को ज्यादा आकर्षक दिखाने में मदद कर सकते हैं.
7 से 8 घंटे की नींद है जरूरी
नींद की कमी से आंखों के आसपास थकान और पफीनेस नजर आ सकती है. इसलिए रोज पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें. सुबह उठने पर आंखों को बिना रगड़े साफ पानी से चेहरा धोना बेहतर है. साथ ही आंखों पर ठंडी खीरे की स्लाइस या साफ ठंडी पट्टी कुछ मिनट रखने से अस्थायी तौर पर ठंडक मिल सकती है और पफीनेस कम महसूस हो सकती है. लेकिन डार्क सर्कल के इलाज के तौर पर इसे पक्काा उपाय नहीं माना जाना चाहिए. आंखों पर आलू, नींबू या कोई घरेलू पदार्थ सीधे लगाने से बचें.
ये भी पढ़ें- ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने बताया चेहरे पर 15 दिन में ग्लो लाने का तरीका, बस इस तरह लगाएं कच्चा दूध
आंखों को बार-बार न रगड़ें
एक्सपर्ट ने कहा कि धूल या खुजली होने पर आंखों को जोर से रगड़ना नुकसान पहुंचा सकता है. आंखों को साफ रखने के लिए सामान्य साफ पानी से चेहरा धोएं. अगर लगातार लालिमा, दर्द या जलन हो तो घरेलू उपायों के बजाय डॉक्टर से सलाह लें. साथ ही लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने पर आंखों में थकान और ड्राईनेस हो सकती है. इसके लिए 20 नियम अपनााएं यानी हर 20 मिनट में करीब 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें.
मेकअप से भी बढ़ा सकते हैं आंखों की खूबसूरती
आंखों के आकार के अनुसार काजल और आईलाइनर लगाने से आंखें ज्यादा आकर्षक दिख सकती हैं. आइब्रो को चेहरे के अनुसार शेप दें और जरूरत हो तो नेचुरल शेड की आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें. पार्टी के लिए आईशैडो या आर्टिफिशियल आईलैशेज इस्तेमााल कर सकते हैं, लेकिन मेकअप सोने से पहले अच्छी तरह साफ करें.
डाइट का रखें खास ध्यान
आंखों की सेहत के लिए संतुलित डाइट जरूरी है. गाजर, आंवला, हरी सब्जियां, खट्टे फल, नट्स और बीज जैसे पोषक खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें. बाहर निकलते समय प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनना भी आंखों को धूप से बचाने में मदद करताा है.
ये भी पढ़ें- हेयर एक्सपर्ट जावेद ने कहा कंघी करते ही बालों का लग जाता है ढेर, तो ये 5 तरीके आजमाइए, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं