विज्ञापन

हाथ से आटा गूंथने की मेहनत खत्म! शेफ की इस स्मार्ट ट्रिक से तैयार करें परफेक्ट आटा, रोटी बनेंगी सॉफ्ट और फूली फूली

क्या आपको भी सुबह-सुबह आटा गूंथने में परेशानी होती है, तो इस ट्रिक से बिना हाथ लगाएं गूंथे सॉफ्ट आटा.

हाथ से आटा गूंथने की मेहनत खत्म! शेफ की इस स्मार्ट ट्रिक से तैयार करें परफेक्ट आटा, रोटी बनेंगी सॉफ्ट और फूली फूली
आटा गूंथने का सीक्रेट तरीका.
NDTV

सुबह की भागदौड़ में सबसे बड़ा सिरदर्द क्या होता है? आटा गूंथना. कई लोगों को हाथ से आटा गूंथना बिल्कुल पसंद नहीं होता. खासकर उन महिलाओं और लोगों को जिन्हें अपने हाथों की नेल पॉलिश या मेहंदी बचाकर रखनी होती है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो आटा गूंथने के काम से जी चुराते हैं, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. (aruna_vijay_masterchef) नामक इंस्टाग्राम पर एक ऐसा हैक शेयर किया गया है जिससे आप मिनटों में बिना हाथ लगाए आटा गूंथ सकते हैं.

खास बात यह है कि इस ट्रिक से न सिर्फ आपका काम आसान होगा, बल्कि रोटियां भी इतनी सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी कि घर वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. आइए जानते हैं इस आसान से किचन हैक के बारे में.

यहां देखें वीडियो- 

​क्यों है यह हैक इतना काम का?

​सुबह के समय ऑफिस या बच्चों के स्कूल के लिए टिफिन तैयार करना किसी जंग से कम नहीं होता. ऐसे में अगर आटा गूंथने में ही आधा समय निकल जाए, तो मूड खराब हो जाता है. हाथ से आटा गूंथने में हाथों की कलाई पर जोर पड़ता है और बर्तन अलग गंदे होते हैं. यह स्मार्ट ट्रिक आपके मिक्सी जार का इस्तेमाल करती है, जिससे बिना किसी झंझट के एकदम परफेक्ट डो (Dough) तैयार हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आपके हाथ और नेल पॉलिश भी बिल्कुल सेफ रहते हैं.

​मिक्सी में आटा गूंथने का सही नाप और तरीका-

​सामग्री-

  • ​गेहूं का आटा- 1 कप
  • ​पानी- आधा कप से थोड़ा कम 
  • ​नमक- एक चौथाई (1/4) छोटी चम्मच
  • ​तेल- 1 छोटी चम्मच 

​तरीका-

  1. सबसे पहले मिक्सी के जार को अंदर की तरफ से तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें, ताकि आटा जार की दीवारों पर चिपके नहीं.
  2. ​अब जार में 1 कप आटा और नमक डाल दें.
  3. ​इसके बाद इसमें तय किया हुआ पानी, पानी की मात्रा थोड़ी कम इसलिए रखी जाती है क्योंकि हर आटे की क्वालिटी अलग होती है.
  4. ​अब मिक्सी का ढक्कन बंद करें और इसे लगातार न चलाएं, बल्कि पल्स मोड (Pulse Mode) पर कुछ सेकंड के लिए चलाएं.
  5. ​बस, सिर्फ 2 मिनट के अंदर आप देखेंगे कि सारा आटा आपस में जुड़कर एक परफेक्ट गोले की तरह तैयार हो गया है.
  6. अब आप हाथ का इस्तेमाल करके रोटियां या पराठे आसानी से बना सकते हैं.

​इस ट्रिक के फायदे- 

  • ​समय की बचत- सुबह की भागदौड़ में यह तरीका आपका कीमती समय बचाता है.
  • ​नाखून सुरक्षित- महिलाओं को अब नेल पॉलिश उतरने या खराब होने का कोई डर नहीं रहेगा.
  • ​सॉफ्ट रोटियां- इस तरह गूंथे गए आटे से बनी रोटियां बेहद नरम और गुब्बारे जैसी फूली हुई बनती हैं.
  • ​साफ-सफाई आसान- हाथ या परात में आटा फैलाने की बजाय सारा काम मिक्सी के जार में ही हो जाता है, जिससे किचन कम गंदा होता है.

ये भी पढ़ें- बिना तेल के पानी में कैसे बनाएं फूली-फूली और सॉफ्ट पूड़ियां? नोट करें सीक्रेट तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Knead Dough Ball, Knead Dough Faster For Roti, Kneading Dough Tips For Uric Acid, Kneading Dough Hacks, Kneading Dough Store Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com