विज्ञापन

बिना तेल के पानी में कैसे बनाएं फूली-फूली और सॉफ्ट पूड़ियां? नोट करें सीक्रेट तरीका

बिना एक बूंद तेल के फूली-फूली और सॉफ्ट पूड़ियां बनाने का यह है सबसे आसान तरीका.

बिना तेल के पानी में कैसे बनाएं फूली-फूली और सॉफ्ट पूड़ियां? नोट करें सीक्रेट तरीका
पानी में पूरी कैसे बनाएं.
NDTV

क्या आपको भी पूड़ियां खाना पसंद है? लेकिन वजन बढ़ने के डर से या फिर ज्यादा तेल खाने से बचने के लिए आप चाहकर भी पूरी नहीं खा पाते हैं? अगर आपका जवाब हां, तो अब परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. सोशल मीडिया पर (@MaaYehKaiseKarun) पर शेयर ट्रिक आपके बड़े काम आ सकती है. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस ट्रिक से आप बिना एक भी बूंद तेल के बेहद स्वादिष्ट और फूली हुई पूड़ियां घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस अनोखी और हेल्दी रेसिपी के बारे में. 

​क्या है बिना तेल की पूरी बनाने का सीक्रेट?

​अक्सर लोग सोचते हैं कि पूरी का मतलब ही होता है उसे कढ़ाई में खूब सारे तेल में तलना. लेकिन इस ट्रिक ने इस सोच को पूरी तरह बदल कर रख दिया है. इस नई तकनीक में पूरी को तेल में तलने की बजाय पानी और एयर फ्रायर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे न सिर्फ आपके शरीर में फालतू तेल या फैट नहीं जाता, बल्कि आपकी सेहत भी बिल्कुल दुरुस्त रहती है.

यहां देखें वीडियो- 

​कैसे तैयार करें रो-मटेरियल और आटा?

  1. ​सबसे पहले आम गेहूं का आटा लें,  ​आटे में अपने स्वाद के मुताबिक थोड़ा सा नमक मिला लें. 
  2. ​इसके बाद इसमें दो से तीन चम्मच फ्रेश दही जरूर मिलाएं. 
  3. ​अब नॉर्मल पानी की मदद से पूरी के जैसा थोड़ा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लें. 
  4. ​आटे में दही मिलाने का खास फायदा यह होता है कि चूंकि हम पूरी को तेल में नहीं तल रहे हैं, इसलिए दही की वजह से पूरी अंदर से बहुत ही नरम और सॉफ्ट बनी रहती है. 
  5. ​आटा गूंथने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें. 
  6. इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ियां बेल लें. 

​पूरी बनाने के दो आसान तरीके-

​वीडियो में पूरी को बिना तेल के पकाने के दो बेहतरीन तरीके बताए गए हैं-

​पहला तरीका- 

एक कढ़ाई में पानी गर्म करें. जब पानी अच्छे से उबलने लगे, तो बेली हुई एक-एक या दो-दो पूड़ियों को उबलते पानी में डालते जाएं. करीब डेढ़ मिनट के अंदर आप देखेंगे कि पूड़ियां उबलकर पानी के ऊपर तैरने  लगी हैं. इसके बाद इन्हें पानी से बाहर निकाल कर एक प्लेट में रख लें. 

​दूसरा तरीका- 

अगर आप उबालना नहीं चाहते, तो उबलते हुए पानी के बर्तन के ऊपर एक छन्नी रख दें. अब बेली हुई पूड़ियों को इस छन्नी के ऊपर रखकर किसी ढक्कन से ढक दें. इसे करीब 2 से 3 मिनट तक भाप में पकने दें. 

​एयर फ्रायर से मिलेगा एकदम परफेक्ट क्रंच और कलर-

​पानी में उबलने या स्टीम होने के बाद ये पूड़ियां आपको थोड़ी गीली लग सकती हैं, लेकिन असली जादू इसके बाद शुरू होता है. ​सबसे पहले अपने एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें. अब इन उबली या स्टीम की हुई पूड़ियों को एयर फ्रायर की ट्रे में रखें.  ​इन्हें 180 डिग्री पर लगभग 4 मिनट के लिए बेक करें. अगर आपको थोड़ा और डार्क या क्रिस्पी कलर चाहिए, तो एक-दो मिनट और सेंक सकते हैं.  ​बाहर निकालते ही आप देखेंगे कि आपकी बिल्कुल गुब्बारे जैसी फूली हुई, सुनहरी और बिना तेल की शानदार पूड़ियां तैयार हैं. अब आप इसे अपनी मनपसंद आलू की सब्जी या छोले के साथ बिना किसी झिझक के मजे से खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मसालेदार पनीर चीज़ टोस्ट, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pani Poori, Poori Without Oil, Soft Poori Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com