विज्ञापन

किचन के कीड़ों से हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

महंगे स्प्रे की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन के कीड़े होंगे गायब, बस इन चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल.

किचन के कीड़ों से हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
किचन के कीड़ों से छुटकारा पाने के आसान उपाय.
NDTV

किचन हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा है, जहां हम सिर्फ खाना ही नहीं बनाते, बल्कि उनकी सेहत भी बनाते हैं, लेकिन जरा सोचिए, जब आप सुबह-सुबह चाय बनाने जाएं और चीनी के डिब्बे में चींटियों की फौज या सिंक के पास कॉकरोच घूमते दिखें, तो सारा मूड खराब हो जाता है. बारिश के मौसम में या नमी की वजह से किचन में कीड़े, घुन और कॉकरोच आम बात हैं. इनसे खाने की चीजें खराब होने का खतरा तो रहता ही है, साथ ही बीमारियां फैलने का डर भी बना रहता है. अगर आप भी किचन के इन अनचाहे मेहमानों से तंग आ चुके हैं, तो घबराइए मत. इन आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. 

किचन के कीड़ों को भगाने के घरेलू उपाय-

1. बोरेक्स और चीनी का मिक्सचर-

सिंक के नीचे और कोने-कोने में घूमने वाले कॉकरोच और चींटियों से निजात पाने के लिए बोरेक्स और चीनी का पाउडर मिलाकर एक मिक्सचर बना लें और इसे उन जगहों पर छिड़क दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. 

2. सिरका और पानी-

सिरके और पानी का घोल बनाकर स्प्रे बोतल में भर लें और किचन के कोनों में छिड़कें. सिरके की महक से कॉकरोच और मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं.

3. ​तेज पत्ता और लौंग- 

दाल, सूजी, मैदा या चावल जैसे सूखे अनाजों में अक्सर घुन या छोटे कीड़े लग जाते हैं. इनसे बचाने के लिए अनाजों के डिब्बों में सूखी नीम की पत्तियां या तेज पत्ता डालकर रखें. तेज पत्ते की तेज महक से कीड़े कोसों दूर भागते हैं. इसके अलावा, आप डिब्बों में थोड़ी सी साबुत लौंग भी डाल सकते हैं. 

4. सफाई-

कीड़ों को भगाने का सबसे पहला नियम है साफ-सफाई. अगर आपका किचन गंदा रहेगा, तो कीड़े आने से कोई नहीं रोक सकता. रात को सोने से पहले किचन के काउंटर और गैस स्टोव को अच्छी तरह साफ करें. जूठे बर्तन कभी भी रातभर सिंक में न छोड़ें. सिंक को हर रात गर्म पानी और डिशवॉश से धोकर चमक लें, ताकि खाने के छोटे-छोटे कण वहां न रहें.

ये भी पढ़ें- चाय हो गई है कड़वी? आजमा लें 3 हैक्स, जिनसे चाय का स्वाद हो जाएगा और भी ज्यादा बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Insects, Kitchen Insects Remedies, Kitchen Insects In Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com