विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन अब 2 दिन, मथुरा-आगरा-ग्वालियर-कटनी समेत 14 स्टेशनों को होगा फायदा

हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर (ट्रेन संख्या 22408 / 22407) के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की Frequency बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी.

हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन अब 2 दिन, मथुरा-आगरा-ग्वालियर-कटनी समेत 14 स्टेशनों को होगा फायदा
हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस पर बड़ा अपडेट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन चलेगी
  • दशहरा-दिवाली से पहले दिल्ली-यूपी-एमपी के यात्रियों को फायदा
  • हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस 14 स्टेशनों पर रुकती है

दशहरा-दिवाली से पहले दिल्ली-यूपी-एमपी के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की Frequency बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. 14 स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेन इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे ने अब साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक (Bi-Weekly) करने की घोषणा की है.

हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस का नया शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन – अंबिकापुर एक्सप्रेस अब तक केवल मंगलवार को चलती थी. लेकिन अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन रविवार और मंगलवार को संचालित होगी. हजरत निजामुद्दीन से इस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी 04 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी.

वहीं ट्रेन संख्या 22407 अंबिकापुर – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब तक केवल गुरुवार को संचालित होती थी. लेकिन अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. अंबिकापुर से इस ट्रेन के नए फेरे 06 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें : मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर के लिए दो नई मेमू स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर एक्सप्रेस 14 स्टेशनों पर स्टॉपेज

  • हजरत निजामुद्दीन से शुरू होते हुए
  • मथुरा जंक्शन (Mathura Jn - MTJ)
  • आगरा कैंट (Agra Cantt - AGC)
  • ग्वालियर जंक्शन (Gwalior Jn - GWL)
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (VGL Jhansi - VGLJ)
  • सागर (Saugor - SGO)
  • दमोह (Damoh - DMO)
  • कटनी मुड़वारा (Katni Murwara - KMZ)
  • उमरिया (Umaria - UMR)
  • शहडोल (Shahdol - SDL)
  • अनूपपुर जंक्शन (Anuppur Jn - APR)
  • कोतमा (Kotma - KTMA)
  • बिजुरी (Bijuri - BJRI)
  • बैकुंठपुर रोड (Baikunthpur Road - BRH)
  • सूरजपुर रोड (Surajpur Road - SJQ)
  • अंबिकापुर

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस ट्रेन के फेरे बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. व्यस्त समय में लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को अब कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी अवश्य जांच लें. किसी भी सहायता के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब जौनपुर सिटी में रुकेगी, दिल्ली-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक के यात्रियों को फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazrat Nizamuddin, Hazrat Nizamuddin Station, Ambikapur, Indian Railways, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com